Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

गुजरातः सड़क दुर्घटना में सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Gujaratः सड़क दुर्घटना में सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौत, Prime Minister मोदी ने जताया शोक

New Delhi, 22 नवंबर . Gujarat के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार के ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण, सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई. Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को इस घटना पर शोक व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

यह भयानक हादसा Saturday रात को हुआ, जब पीड़ित कच्छ के रण घूमने के बाद भुज से लौट रहे थे. उनकी कार एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे, जिनमें एक नवजात शिशु भी था.

इस घटना पर दुख जताते हुए Prime Minister मोदी ने कहा, “Gujarat के कच्छ में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. जान गंवाने वालों के परिवारों को Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

कच्छ पश्चिम Police कंट्रोल रूम के एक अधिकारी के अनुसार, जवान के परिवार कच्छ के रण घूमने के बाद भुज से लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से पिचककर मलबे में तब्दील हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए.

बचाव दल को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और इस काम में कई घंटे लग गए. टक्कर के कारण सड़क पर मलबा और शवों के अंग भी बिखर गए. घटना के बाद, जिला Police अधीक्षक विकास सुंडा स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत दुर्घटनास्थल और अस्पताल पहुँचे.

मृतकों की पहचान रिंकी नितिन गुसाईं (35), उनकी चार महीने की बेटी वमिका, सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी तीन महीने की बेटी सिविका, राजेश रावत (35) और उनकी सात साल की बेटी रक्षिता के रूप में हुई है. ये सभी लोग उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “Gujarat के कच्छ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

–

ओपी/एएस

Share