दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

New Delhi, 22 नवंबर . नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन Sunday को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. वे India के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ होने वाली पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी. एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि टॉम बेरेंडसन और एस जयशंकर विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. इससे भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत सहयोग और गहरा होगा.
बेरेंडसन 22 और 23 नवंबर को India की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस बैठक में दोनों देशों के बीच Political, आर्थिक, व्यापारिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है.
India और नीदरलैंड के बीच इस वर्ष मई में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने पर सहमति बनी थी. Prime Minister Narendra Modi और नीदरलैंड के Prime Minister रॉब जेटेन ने 16 मई को हेग में अपनी बैठक के दौरान 2026-2030 के लिए रणनीतिक साझेदारी का पांच वर्षीय रोडमैप अपनाया था. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को ठोस पहलों और समयबद्ध कार्ययोजनाओं के जरिए आगे बढ़ाना है.
इस रोडमैप में विदेश मंत्रियों के स्तर पर वार्षिक बैठक की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जा सके और भविष्य के सहयोग को दिशा दी जा सके.
दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, दवा उद्योग, चिकित्सा प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर शामिल हैं. इसके अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, क्वांटम प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने पर जोर है.
हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग को लेकर भी संपर्क बढ़ा है. अक्टूबर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड के कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. इसमें भारतीय कंपनियों और डच उद्योगों के बीच निवेश, सह-विनिर्माण और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी.
इसी तरह अक्टूबर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने India में नीदरलैंड की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे पर बातचीत की थी.
सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भी जयशंकर और बेरेंडसन की मुलाकात हुई थी. उस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और Prime Minister मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान तय हुए सहयोग के बिंदुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया था.
India और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1947 में स्थापित हुए थे. दोनों देशों के संबंधों में जल, कृषि और स्वास्थ्य सहयोग के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
–
केआर/


