जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म ‘कालिया’ का ऐलान

Mumbai , 22 नवंबर . Actor कार्तिक आर्यन को अपने जन्मदिन के मौके पर खास तोहफा मिला है. दरअसल, उनकी नई फिल्म ‘कालिया’ का ऐलान कर दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया है. यह फिल्म 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘कालिया’ एक मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म होगी, जिसके जरिए हिंदी सिनेमा में इस तरह की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश की जाएगी. फिल्म में कार्तिक एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे.
फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने social media पर लिखा, ”श्रीकृष्ण ने उसे दूर कर दिया था… इंसानों ने उसे वापस ला दिया. धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज पेश करते हैं… कालिया. कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”
फिल्म की शुरुआती झलक में एक मां अपने बेटे को कालिया नाम के राक्षस की कहानी सुनाती नजर आती है. इसी कहानी के जरिए फिल्म की दुनिया और उसके रहस्य की झलक दिखाई गई है. हालांकि, फिल्म की कहानी और कार्तिक के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इसके मॉन्स्टर थ्रिलर होने की वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
‘कालिया’ को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा, मारिज्के डिसूजा और कार्तिक आर्यन मिलकर कर रहे हैं. इसका निर्देशन संदीप मोदी ने किया है. संदीप इससे पहले ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘आर्या’ जैसी चर्चित वेब सीरीज के साथ जुड़े रहे हैं. ‘कालिया’ उनके निर्देशन में बनने वाली पहली हिंदी थिएटर रिलीज फिल्म होगी.
‘कालिया’ के अलावा कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक और फिल्म ‘नागजिला’ में काम कर रहे हैं. इसे फैंटेसी एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें भारतीय लोककथाओं को आधुनिक अंदाज में पेश किया जाएगा. फिल्म में कार्तिक एक इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे. उनका किरदार प्रेयम्वदेश्वर प्यारे चंद का है, जो एक काल्पनिक और रोमांचक सफर पर निकलता है.
‘नागजिला’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी गौतम मेहरा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं.
–
पीके/एएस


