Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- ‘वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा’

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं ‘वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा’

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- ‘वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा’

Mumbai , 22 नवंबर . Actress आकांक्षा पुरी मनोरंजन जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय हैं. उन्होंने तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और अब ओटीटी तक का सफर तय किया है. इस दौरान उन्होंने खुद को वक्त के साथ ढाला और नए मौकों के अनुसार अपने काम करने का तरीका भी बेहतर किया.

Actress का कहना है कि इंडस्ट्री में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करने के साथ बदलाव को अपनाना भी जरूरी है. अगर कोई कलाकार समय के साथ खुद को अपडेट नहीं करता, तो उसकी जगह कोई दूसरा ले सकता है.

टीसीईएल 2027 के मौके पर से खास बातचीत में आकांक्षा ने इंडस्ट्री में बने रहने का अपना मंत्र साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके लिए कंसिस्टेंसी सबसे ज्यादा मायने रखती है. एक कलाकार को लगातार खुद पर काम करते रहना चाहिए, क्योंकि समय के साथ अभिनय से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक बहुत कुछ बदल जाता है.

आकांक्षा ने कहा, ”मुझे लगता है कि कंसिस्टेंसी ही सबसे जरूरी है. आपको लगातार खुद पर काम करते रहना चाहिए. मैं पिछले 14 साल से इंडस्ट्री में हूं, लेकिन 13-14 साल पहले जिस तरह का मेकअप और हेयरस्टाइल होता था या जिस तरह की एक्टिंग होती थी, वह आज काम नहीं करती. आज social media है. आपको हर चीज के लिए तैयार रहना होगा और हर बदलाव को खुले दिल से अपनाना होगा, वरना आप पीछे रह जाएंगे. हमने भी यही किया. खुद को अपडेट किया, अपने ऊपर काम जारी रखा और हर बदलाव को स्वीकार किया.”

Actress ने बातचीत में अपने करियर के अलग-अलग पड़ावों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका सफर किसी एक इंडस्ट्री या प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने साउथ फिल्मों से शुरुआत की, फिर हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काम किया और अब ओटीटी पर भी अपनी पहचान बना रही हैं.

उन्होंने कहा, ”आज मैं ओटीटी पर काम कर रही हूं. इससे पहले मैं टेलीविजन पर काम कर रही थी और उससे पहले साउथ में काम कर रही थी. इसलिए आपको यह स्वीकार करना होगा कि समय बदल रहा है. अगर आप वक्त के साथ नहीं बदलेंगे, तो आपकी जगह कोई दूसरा ले लेगा. मैं लगातार खुद पर काम करती हूं और बदलाव को स्वीकार करती हूं. यही चीज मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.”

आकांक्षा के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने साल 2013 में तमिल फिल्म ‘एलेक्स पांडियन’ से अभिनय की शुरुआत की थी. इसके दो साल बाद 2015 में उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इस फिल्म में उनके काम ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच पहचान दिलाई.

हालांकि, आकांक्षा को घर-घर में पहचान टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में माता पार्वती के किरदार से मिली. इस पौराणिक शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया. इसके बाद वह रियलिटी शो ‘मीका दी वोटी’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आईं.

हिंदी के अलावा, आकांक्षा तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफॉर्म पर काम करने के अनुभव ने उनके करियर को नया आयाम दिया है. अब ओटीटी पर काम करते हुए वह एक बार फिर नए बदलावों के साथ आगे बढ़ रही हैं.

–

पीके/एएस

Share