Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

भारत का रूस से तेल आयात नवंबर में घटा, मध्यपूर्व एशिया से बढ़ी आपूर्ति

India का रूस से तेल आयात नवंबर में घटा, मध्यपूर्व एशिया से बढ़ी आपूर्ति

Mumbai , 29 नवंबर . India का रूस से कच्चे तेल का आयात नवंबर में घटकर 1.65 मिलियन बैरल प्रति दिन रह गया है. इसकी वजह मध्यपूर्व एशिया से कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ना, डिस्काउंट का कम होना और अधिक परिवहन लागत है.

कमोडिटी इंटेलिजेंट फर्म कैप्लर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, India का रूस से कच्चे तेल का आयात जुलाई में अपने उच्चतम स्तर 2.8 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया था. इसके बाद, इसमें गिरावट दर्ज की गई. सितंबर में यह घटकर 1.87 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया. हालांकि, तनाव के कारण कच्चे तेल में तेजी आने के कारण यह अक्टूबर में बढ़कर 2.05 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया था, जिसके बाद इसमें अब फिर गिरावट देखी जा रही है.

नवंबर में सऊदी अरब और इराक से संयुक्त आपूर्ति बढ़कर 1.61 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गई है. इसकी वजह होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल की आपूर्ति में सुधार होना है.

इसके अलावा India ने अपने कच्चे तेल की बास्केट में विविधता लाते हुए ब्राजील और वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद को बढ़ा दिया है.

यह बदलाव मुख्य रूप से बदलती लागतों के कारण हो रहा है, न कि India में तेल की मांग में कमी की वजह से. शिपिंग का खर्च बढ़ने और रूसी कच्चे तेल पर मिलने वाली छूट कम हो जाने से, यह भारतीय खरीदारों के लिए अब उतना आकर्षक नहीं रहा. वहीं,भू-Political तनाव और काला सागर (ब्लैक सी) से होने वाली शिपमेंट को लेकर अनिश्चितता ने भी आपूर्ति से जुड़े जोखिमों को बढ़ा दिया है.

केप्लर का अनुमान है कि दिसंबर में India का रूसी कच्चे तेल का आयात 1.5 से 1.7 मिलियन बैरल प्रति दिन के बीच रहेगा. मध्यपूर्व के आपूर्तिकर्ता प्रतिस्पर्धी बने रह सकते हैं, जबकि रिफाइनर ब्राजील, वेनेजुएला और पश्चिम अफ्रीका से भी आपूर्ति के विकल्प तलाश सकते हैं.

India अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 88 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आयात करता है. हालांकि 2022 में पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण डिस्काउंट के चलते रूसी तेल एशिया की ओर मुड़ गया और रूस एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया, लेकिन भविष्य में बाजार में उसकी हिस्सेदारी प्रतिस्पर्धी कीमतों, माल ढुलाई की लागत और भू-Political जोखिमों पर निर्भर करेगी. इसलिए, India आयातित कच्चे तेल पर अपनी निर्भरता कम करने के बजाय, अपनी आपूर्ति रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रहा है.

–

एबीएस

Share