Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार: मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर से भगवान गणेश का मुकुट चुरा ले गए चोर, पुलिस गश्ती दल निलंबित

बिहार: मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर से भगवान गणेश का मुकुट चुरा ले गए चोर, Police गश्ती दल निलंबित

मोतिहारी, 21 अक्टूबर . नवरात्र के दौरान जहां पूरा बिहार प्रदेश भक्ति और आस्था के रंग में डूबा रहा, वहीं विजयादशमी की रात पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में अज्ञात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया. नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ला स्थित साईं बाबा मंदिर का ताला काटकर चोर अंदर घुसे और भगवान गणेश जी का करीब 100 ग्राम वजनी मुकुट चुरा ले गए. घटना के समय पुजारी मंदिर परिसर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी.

जानकारी के अनुसार, चोर Tuesday की देर रात मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर दाखिल हुए थे. सुबह जब पुजारी की नींद खुली और उन्होंने मंदिर में पूजा की तैयारी के दौरान सामान की जांच की, तब चोरी का पता चला. इसके बाद Police को सूचना दी गई. डायल 112 पर कॉल किए जाने के बाद Police टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस संबंध में नगर थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है.

शिकायत के अनुसार, साईं बाबा का चांदी का छत्र, दान पेटी और चरण पादुका सुरक्षित हैं. मंदिर से भगवान गणेश जी का लगभग 100 ग्राम वजनी मुकुट चोरी हुई है. चोरी के दौरान चोर अपना औजार मंदिर में ही छोड़कर भाग गए. Police ने औजार जब्त कर लिया है. जांच में यह औजार महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है. मंदिर में लगा cctv कैमरा करीब डेढ़ महीने से खराब बताया जा रहा है. ऐसे में Police आसपास के मकानों और प्रतिष्ठानों में लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई की है. उन्होंने गश्ती पार्टी के सहायक Police निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व वाली गश्ती टीम और बाइक गश्ती पार्टी को निलंबित कर दिया है. Police मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भेजी जा रही है. Police आसपास के cctv फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

–

एमएनपी/ओपी

Share