
मुजफ्फरपुर, 23 अगस्त . बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जमीन विवाद से जुड़े मामले में Police ने लोजपा (रामविलास) के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड से विधायक अमित कुमार उर्फ रानू के आवास पर Sunday को छापेमारी कर गहन तलाशी ली. Police ने यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर की. विधायक का आवास मुजफ्फरपुर के सरस्वतीनगर में स्थित है. कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी हलचल रही.
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ Police अधीक्षक कांतॆश कुमार मिश्रा ने बताया कि 20 अगस्त को अहियापुर थाना क्षेत्र के झपाहा उड़न डी में करीब 50 लोगों के निर्माणाधीन मकानों और बाउंड्री वॉल को तोड़े जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. Police के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला संगठित तरीके से जमीन पर कब्जा करने और बाउंड्री तोड़ने से जुड़ा पाया गया. एसएसपी ने बताया कि प्राथमिकी मुख्य अभियुक्त सुमित श्रीवास्तव और सोनू सिंह के खिलाफ दर्ज हुई थी.
जांच के दौरान सामने आए वीडियो के आधार पर सनी सिंह और सुमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच में विधायक के भाई सोनू सिंह की कथित संलिप्तता सामने आई है. Police का कहना है कि विधायक अमित कुमार की भूमिका को लेकर भी जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं और इस संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. Police ने Saturday सुबह विधायक के आवास पर तलाशी ली.
एसएसपी के मुताबिक, तलाशी के दौरान वर्ष 2017 का एक हस्ताक्षरित स्टांप पेपर मिला है, जिसके फर्जी होने की आशंका है. इसके अलावा कुछ साझेदारी समझौते, बैंक से जुड़े दस्तावेज और वाहनों के कागजात भी बरामद किए गए हैं. Police इन दस्तावेजों को आर्थिक अपराध इकाई के साथ साझा करने की तैयारी में है, ताकि आर्थिक पहलुओं की भी जांच हो सके. एसएसपी ने बताया कि शुरुआती प्राथमिकी के बाद Police कार्रवाई और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात 12 अन्य लोग सामने आए.
इन लोगों की शिकायत पर Friday को 12 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इस तरह अब तक कुल 13 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं. Police अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है और उनकी शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में लोगों में भय का माहौल सामने आया है. Police को यह मामला संगठित अपराध और पूर्व में सक्रिय रहे संरक्षण गिरोह से जुड़े होने की आशंका भी है. मामले में नाम सामने आए अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी.
Police ने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर उनकी संपत्ति का आकलन कर जब्ती की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा. विधायक और अन्य संदिग्धों के खिलाफ Police फिलहाल साक्ष्य जुटाने में लगी है.
–
एमएनपी/पीएम