Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध

झारखंड के रामगढ़ में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand के रामगढ़ में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़, 18 अक्टूबर . Jharkhand के रामगढ़ जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई की फरसे से काटकर हत्या कर दी. यह वारदात Sunday को कुजू ओपी क्षेत्र के करमा उचकाहा गांव में हुई. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही हरकत में आई Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Police और स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लखन महतो और उसके छोटे भाई कजरू महतो के बीच पिछले काफी समय से जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था. यह विवादित जमीन उनके पिता द्वारा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) से सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाले पैसों से खरीदी गई थी. इसी संपत्ति पर कब्जे को लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर तनाव बना रहता था.

Sunday को कजरू महतो अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था. इसी दौरान पारिवारिक रंजिश और जमीन के विवाद में उलझे बड़े भाई लखन महतो ने अचानक उस पर फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घातक हमले में कजरू महतो गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया.

वारदात की जानकारी मिलते ही कुजू ओपी Police दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. Police अधिकारी अभिनव कुमार ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू की और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. Police ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी लखन महतो को धर दबोचा.

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जमीन के टुकड़े को लेकर उपजा आपसी विवाद ही इस खूनी वारदात की मुख्य वजह बना. Police इस मामले के अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

–

एसएनसी/

Share