Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

केन्या में इबोला का प्रकोप: भारत ने मेडिकल सामग्री की दूसरी खेप सौंपी

केन्या में इबोला का प्रकोप: India ने मेडिकल सामग्री की दूसरी खेप सौंपी

नैरोबी, 19 अक्टूबर . India ने इबोला का प्रकोप झेल रहे केन्या की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. Monday को देश ने 11 टन मेडिकल सामग्री की दूसरी खेप उन्हें सौंपी.

केन्या में India के उच्चायुक्त, आदर्श स्वैका ने केन्या के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव, मैरी मुथोनी मुरियुकी को चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप सौंपी.

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “इबोला से निपटने की तैयारियों और प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए, India ने केन्या को 11 टन चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप सौंपी है.”

11 टन की इस खेप में पीपीई किट, पावर्ड एयर-प्यूरिफाइंग रेस्पिरेटर, बायोसेफ्टी कैबिनेट और कोल्ड-चेन रेफ्रिजरेटर शामिल हैं. इनका उद्देश्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को प्रकोप से सुरक्षा प्रदान करना, प्रयोगशाला की सुरक्षा को मजबूत करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षमता को बढ़ाना है. केन्या में भारतीय उच्चायोग ने इबोला को नियंत्रित करने के प्रयासों में India की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है.

केन्या में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, “इस साल जुलाई में पहुंचाई मदद के बाद, उच्चायुक्त ने Monday को केन्या के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव मैरी मुथोनी मुरियुकी को चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप सौंपी, ताकि इबोला से निपटने की तैयारियों और उससे बचाव में मदद मिल सके.”

इसमें आगे कहा गया, “11 टन की इस खेप में पीपीई किट, पावर्ड एयर-प्यूरिफाइंग रेस्पिरेटर, बायोसेफ्टी कैबिनेट और कोल्ड-चेन रेफ्रिजरेटर शामिल हैं, जो फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करेंगे और प्रयोगशाला संरक्षा तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षमता को मजबूत करेंगे. इबोला को नियंत्रित करने के प्रयासों में केन्या के साथ India खड़ा है और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

India की ओर से केन्या को यह चिकित्सा सहायता ऐसे समय में दी गई है, जब केन्या के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इबोला के आठवें मामले की पुष्टि की. यह मामला तब सामने आया जब एक मरीज के साथ मौजूद व्यक्ति (अटेंडेंट) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक पैट्रिक एमोथ ने बताया कि मरीज के साथ मौजूद वह व्यक्ति आइसोलेशन में है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले से भर्ती मरीज बेहतर हो रहे हैं. समाचार एजेंसी ‘सिंहुआ’ ने उनके हवाले से बताया कि Sunday को 38 लोगों की जांच की गई, जिनमें से एक व्यक्ति इबोला के ‘बुंडीबुग्यो’ स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया.

इबोला एक गंभीर और अक्सर जानलेवा बीमारी है, जो इंसानों और अन्य प्राइमेट्स (जैसे बंदर, चिंपाजी आदि) को अपना शिकार बनाती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, यह वायरस जंगली जानवरों (जैसे फ्रूट बैट, साही और इंसानों के अलावा अन्य प्राइमेट्स) से लोगों में आता है. इसके बाद, यह संक्रमित लोगों के खून, स्राव, अंगों या शरीर के अन्य तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से, और इन तरल पदार्थों से दूषित सतहों या चीजों (जैसे बिस्तर, कपड़े आदि) के संपर्क में आने से अन्य लोगों में फैल जाता है.

–

केआर/

Share