बंगाल: गाय चोरी के शक में जानलेवा हमला, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 गिरफ्तार

कोलकाता, 3 अक्टूबर . उत्तरी बंगाल के माटीगारा इलाके में Saturday को गाय चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हमले और उसके बाद हुई तोड़-फोड़ में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है.

यह घटना माटीगारा Police स्टेशन के तहत ताराबारी इलाके में बालासन नदी के किनारे तड़के हुई. Police के मुताबिक, कुछ युवक कार से इलाके से गुजर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और शक हुआ.

स्थानीय लोगों को शक था कि ये युवक इलाके में हुई गाय चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि बाकी भाग गए. लोगों ने दो गाड़ियां भी जब्त कर ली. जल्द ही स्थिति हिंसक हो गई. भीड़ ने कथित तौर पर दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

Police ने बताया कि उनमें से एक की बुरी तरह पिटाई की गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दूसरे युवक को गंभीर चोटें आईं और वह घायल स्थिति में सड़क पर पड़ा मिला. भीड़ ने कथित तौर पर दो गाड़ियों में तोड़-फोड़ की और आग लगा दी.

सूचना मिलने पर माटीगारा Police स्टेशन से एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए कदम उठाए.

घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

घटना के बाद, Police ने कथित लिंचिंग और तोड़-फोड़ में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी. अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में कई बार मवेशी चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ रहा था. तड़के कार में अनजान लोगों के घूमने से शक हुआ और लोगों ने उनका पीछा किया.

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Police अधिकारी ने कहा कि युवक की मौत और तोड़-फोड़ में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच चल रही है.

–

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment