
बरेली, 3 अक्टूबर . कैप्टन स्मित मच्छार पर फ्लाईDubai की उड़ान के दौरान हुए कथित हमले को लेकर साध्वी प्राची ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और सह-पायलट की सुरक्षा एवं पृष्ठभूमि की भी जांच की जानी चाहिए.
साध्वी प्राची ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली. मच्छार ने मानवता और यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहस दिखाया और पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं. घटना के दौरान विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे और आपात स्थिति के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. उन्होंने सह-पायलट की जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि संवेदनशील जिम्मेदारी वाले पद पर किसी व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच जरूरी है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘धर्म संकट में होगा तो देश भी संकट में होगा’ वाले बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है.
बाबा रामदेव के भारतीय मुसलमानों के पूर्वजों को लेकर दिए गए बयान पर साध्वी प्राची ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि India में रहने वाले मुसलमानों के पूर्वजों की पहचान भारतीय इतिहास और परंपरा से जुड़ी है और लोगों को अपने पूर्वजों को पहचानना चाहिए.
साध्वी प्राची ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी का दोबारा जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगाई. उन्होंने इस मुद्दे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि Political कारणों से उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया नहीं दी.
–
पीएसके