नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल का दिया आमंत्रण

New Delhi, 4 अक्टूबर . इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने Saturday देर रात भारतीय पायलट स्मित मच्छार से बात की. इजरायली Prime Minister कार्यालय के अनुसार, पीएम नेतन्याहू ने उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया.

बातचीत के दौरान Prime Minister नेतन्याहू ने स्मित मच्छार से कहा, “मैं चाहूंगा कि कैप्टन स्मित और पीएम मोदी हमारे स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की लौ थामे रहें. यह हमारा सबसे बड़ा सम्मान है. हम आमतौर पर इसे इजरायली नागरिकों के लिए रखते हैं, लेकिन इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको गले लगाएंगे.”

स्मित मच्छार, जो वर्तमान में Dubai में कार्यरत हैं ने Wednesday को Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाईDubai की फ्लाइट के कॉकपिट के अंदर अपने सह-पायलट द्वारा हमला किए जाने के बाद एक बड़े हादसे को टाल दिया. गंभीर चोट लगने के बावजूद भारतीय पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिससे यात्री और क्रू मेंबर हस्तक्षेप कर सके. ऐसे में उन्होंने विमान के यात्रियों की जान बचा ली.

वहीं, इससे पहले Dubai के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप Prime Minister हमदान बिन मोहम्मद ने Saturday को फ्लाईDubai की उड़ान एफजेड1073 के बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की.

हमदान बिन मोहम्मद ने मुलाकात के बाद social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की. फ्लाईDubai के इस पायलट ने साहस और जिम्मेदारी की सर्वोच्च मिसाल पेश की. हमारी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से उन्हें पूरा सम्मान और प्रशंसा. हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं.”

इससे पहले यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया था कि कैप्टन मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है. भारतीय मिशन ने कहा कि वह उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा उनके इलाज और जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है.

–

केके/डीकेपी

Leave a Comment