Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, गिरफ्तार

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, गिरफ्तार

चाईबासा, 28 अक्टूबर . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में Wednesday को एक महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकू के रूप में हुई. ग्रामीणों के अनुसार, उसके पति मंगल सिंकू ने गैता से सिर पर कई बार वार कर जान ले ली.

घटना की सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. Police हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. घटना जगन्नाथपुर थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर जिंतुगाड़ा गांव में हुई. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल Police पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने भी थाने पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली.

ग्रामीणों के अनुसार, वारदात Wednesday सुबह करीब चार बजे हुई. बताया जाता है कि मृतका का बुजुर्ग ससुर शौच के लिए घर से बाहर निकला था. इसी दौरान घर का दरवाजा बंद कर दिया गया. इसके बाद घर में सो रही सलमी के सिर पर गैता से कई वार किए जाने की बात सामने आई है. हमले में उसकी मौत हो गई. गांव में घटनास्थल के आसपास गिने-चुने घर होने के कारण वारदात की जानकारी तत्काल ग्रामीणों को नहीं मिल सकी. घटना के समय मृतका के बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे. सुबह वारदात का पता चलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

ग्रामीणों ने बताया कि मंगल सिंकू पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था. वह तीन दिन पहले घर से कहीं चला गया था. परिजन उसकी तलाश करते हुए पाताहातु पहुंचे, जहां से Monday को उसे वापस घर लाया गया था. ग्रामीणों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने से इनकार कर रहा है. हालांकि, Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.

Police हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले हथियार तथा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है. Police का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा.

–

एसएनसी/एसके

Share