करवा चौथ पर चांद देखने में होगी परेशानी, दिल्ली समेत कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल: आईएमडी

New Delhi, 29 अक्टूबर . करवा चौथ के अवसर पर दिल्ली, Haryana, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद देखने में परेशानी हो सकती है. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने लोगों को चांद निकलने के अनुमानित समय का ध्यान रखने की सलाह दी है.
उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम India में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. साथ ही, दिल्ली में 29 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां अधिक रहने का अनुमान है.
डॉ. महापात्र ने को बताया कि उत्तर-पश्चिम India के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश, Haryana, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, Himachal Pradesh, उत्तराखंड और लद्दाख समेत उत्तर-पश्चिम India के विभिन्न हिस्सों में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. दिल्ली के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहेगी.
करवा चौथ पर चांद दिखने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर आईएमडी महानिदेशक ने कहा कि उत्तर-पश्चिम India में आसमान में बादल छाए रहेंगे. खासकर दिल्ली, Haryana, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बादलों के कारण चांद देखने में कुछ परेशानी हो सकती है. आज विज्ञान के माध्यम से चांद निकलने के समय की जानकारी उपलब्ध है. ऐसे में लोग चांद निकलने के अनुमानित समय का पालन कर सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बादलों की मौजूदगी इस अवसर पर चांद देखने को प्रभावित कर सकती है.
महापात्र ने बताया कि चक्रवात अर्नब धीरे-धीरे कमजोर होकर Thursday सुबह मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर अवदाब के रूप में केंद्रित था और उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा था. इसके प्रभाव से हवा की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की जानकारी दी गई.
पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश और Odisha में अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई. दक्षिण Odisha में लगभग 55 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जिसके कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. सिस्टम के उत्तर दिशा में आगे बढ़ने के साथ इसकी तीव्रता कम होगी, लेकिन अगले 24 घंटों तक Odisha और छत्तीसगढ़ में बारिश जारी रहने की संभावना है. विशेष रूप से पूर्वी छत्तीसगढ़ और पश्चिमी Odisha में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की आशंका है, जहां 20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज हो सकती है. छत्तीसगढ़ में Thursday को बारिश अधिक रहने और Friday को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
आईएमडी के महानिदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों, Jharkhand, पूर्वी Madhya Pradesh और तेलंगाना के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी बारिश हुई है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
30 अक्टूबर को बिहार के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का भी अनुमान है. Jharkhand में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना नहीं होने की बात कही गई.
महापात्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ और Odisha के लिए ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट जारी किए गए हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, Jharkhand और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों सहित सिक्किम के लिए अगले दो दिनों तक येलो से ऑरेंज चेतावनी दी गई है. दो दिनों के बाद मौसम संबंधी गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है. हालांकि, बिहार के नेपाल से सटे उत्तरी इलाकों में 31 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है. उन्होंने नेपाल में भी 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई और कहा कि वहां अधिक बारिश होने का असर कोसी और गंडक जैसी नदियों के माध्यम से India में भी देखने को मिल सकता है.
–
पीएसके


