Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर कमजोर, फिर भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर कमजोर, फिर भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर कमजोर, फिर भी Rajasthan  के कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

jaipur, 29 अक्टूबर . चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ‘डिप्रेशन’ (निम्न दबाव का क्षेत्र) में बदल गया है और अगले 24 घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, एक नए ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण पंजाब और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना है, जिसका असर Rajasthan के कुछ हिस्सों के मौसम पर भी पड़ रहा है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, Rajasthan के कई जिलों में Thursday को आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है. jaipur और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है.

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे कई इलाकों में चल रही गर्मी से राहत मिलेगी.

jaipur स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, 29 अक्टूबर को भरतपुर, jaipur, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही, आंधी-तूफान, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

jaipur और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, और कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. अधिकतम तापमान में होने वाली इस गिरावट से प्रभावित क्षेत्रों के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है.

Friday, 30 अक्टूबर को पूर्वी Rajasthan के jaipur, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

पश्चिमी Rajasthan में, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में Thursday और Friday को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

हालांकि, ज्यादातर सीमावर्ती इलाकों के मुख्य रूप से सूखे रहने की उम्मीद है. आईएमडी ने 31 अक्टूबर को पूर्वी Rajasthan के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. 1 नवंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने की संभावना है.

–

एससीएच/डीकेपी

Share