Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंड: रांची के पिठौरिया में होटल मैनेजर की हत्या पर फूटा गुस्सा, घंटों जाम रखी सड़क

Jharkhand: रांची के पिठौरिया में होटल मैनेजर की हत्या पर फूटा गुस्सा, घंटों जाम रखी सड़क

रांची, 30 अक्टूबर . रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में होटल मैनेजर बालेश्वर गोराई की हत्या के विरोध में Friday की शाम को लोगों ने पिठौरिया चौक जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ.

करीब दो घंटे बाद स्थानीय Police अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर जाम हटाया. पिठौरिया स्थित कृष्णा होटल में मैनेजर के रूप में काम करने वाले बालेश्वर गोराई की हत्या Thursday देर रात धारदार हथियार से कर दी गई थी. वह होटल में काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान पिठौरिया-ठाकुरगांव सड़क मार्ग पर करकट्टा मोड़ के समीप अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उनकी मौत हो गई. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

Friday सुबह सड़क किनारे उनका खून से लथपथ शव मिला. इसके बाद हत्या की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा. लोगों ने Police से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की. जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही.

बालेश्वर गोराई वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे और पिछले करीब 20 वर्षों से पिठौरिया क्षेत्र के होटलों में काम कर रहे थे. सूचना मिलने पर पिठौरिया थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Police हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share