पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को शोक संदेश भेजा, बोले-मां का जाना जीवन में कभी न भरने वाला खालीपन

Bhopal , 30 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर उन्हें शोक संदेश भेजा है. उन्होंने पत्र में कहा कि मां का स्नेह जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है और उनका जाना हृदय में ऐसा खालीपन छोड़ जाता है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता.
अपने शोक पत्र में Prime Minister ने कहा कि मां का प्रेम और आशीर्वाद जीवन के हर पड़ाव पर संबल प्रदान करता है. मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन भर शक्ति का स्रोत बने रहते हैं. उनके जाने से मन में जो रिक्तता उत्पन्न होती है, उसे कोई भी भर नहीं सकता.”
Prime Minister ने शिवराज सिंह चौहान के लंबे सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में पारिवारिक संस्कारों और बड़ों के आशीर्वाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि भले ही उनकी माता अब शारीरिक रूप से उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और दिए गए संस्कार हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे.
Prime Minister ने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने के लिए शक्ति और साहस प्रदान करने की भी प्रार्थना की.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई (76) का Friday सुबह Bhopal स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं.
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए Bhopal के साकेत नगर स्थित चौहान के निवास पर रखा गया, जिसके बाद उसे सीहोर जिले के उनके पैतृक गांव जैत ले जाया गया. Friday शाम जैत गांव में वैदिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया.
अंतिम संस्कार में Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कई मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न Political दलों के नेताओं ने भी काशी बाई के निधन पर दुख जताया.
अंतिम संस्कार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपनी मां की स्मृति में जैत गांव में एक पौधा भी लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह पौधा आगे चलकर एक विशाल वृक्ष बनेगा, जो पक्षियों, जीव-जंतुओं और अन्य प्राणियों को आश्रय देगा तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान करेगा.
उन्होंने कहा, “जिस तरह मां का स्नेह जीवनभर शीतल छांव की तरह हमारे साथ रहता है, उसी तरह उनका आशीर्वाद भी हमेशा हमारे ऊपर बना रहे. इन पेड़ों के साथ मेरी मां की यादें भी हमेशा हरी-भरी बनी रहेंगी.”
शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. वह 2024 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले 17 वर्षों से अधिक समय तक Madhya Pradesh के Chief Minister रह चुके हैं.
–
एएमटी/वीसी


