प्रकाश पर्व की तैयारी को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

Patna, 30 अक्टूबर . Chief Minister सम्राट चौधरी ने Friday को तख्त श्री हरमंदिर जी गुरुद्वारा Patna साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकाश पर्व में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवासन एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रकाश पर्व के आयोजन की प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. Patna के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से व्यवस्थाओं एवं तैयारियों से अवगत कराया. बैठक में बताया गया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 9 जनवरी से 16 जनवरी 2027 तक किया जाएगा. इस आयोजन की थीम ‘बिहार है तैयार, जी आया नूं रखी गई है. श्रद्धालुओं के आवासन के लिए लगभग 20 से 30 एकड़ क्षेत्र में व्यवस्था करने तथा करीब 20 हजार लोगों के ठहरने की सुविधा विकसित करने की योजना है.
बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों का परिचालन किया जाएगा. कॉम्फेड की ओर से दूध एवं दही की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही चलंत शौचालय, स्ट्रीट लाइट, चेकपोस्ट, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु Patna साहिब आएंगे. इसे ध्यान में रखते हुए आवागमन की व्यवस्था सुगम एवं सुविधाजनक होनी चाहिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तख्त श्री हरमंदिर साहित गुरुद्वारा तक पहुंचने वाली सड़कों को व्यवस्थित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
Chief Minister ने दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तथा पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को Patna साहिब रेलवे स्टेशन को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विकसित एवं व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उन्होंने गुलजारबाग, Patna जंक्शन एवं राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
Chief Minister ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से दीघा घाट से कंगन घाट तक वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया. उन्होंने इस सेवा के संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्था पर काम करने तथा कोलकाता से वाटर मेट्रो किराए पर लेने की संभावना पर भी विचार करने को कहा. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व का आयोजन जनवरी माह में होगा, जब ठंड का मौसम रहेगा. ऐसे में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते रखते हुए विशेष तैयारियां की जाएं. उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञों सहित आवश्यक चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
Chief Minister ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रकाश पर्व की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा आयोजन की सभी व्यवस्थाएं इसी भावना के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं.
Chief Minister ने तख्त श्री हरमंदिर जी गुरुद्वारा Patna साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा Chief Minister को सरोपा, तलवार एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया.
बैठक में विधायक रत्नेश कुशवाहा, Patna की महापौर सीता साहू, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मुख्य सचिव जीएस कंग, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, Police महानिदेशक प्रीता वर्मा, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव, Patna प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, Patna प्रक्षेत्र के Police महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय Police अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा तख्त श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे.
–
डीकेपी/


