Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जम्मू यूनिवर्सिटी में संघ का विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

जम्मू यूनिवर्सिटी में संघ का विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

जम्मू, 30 अक्टूबर . जम्मू में Friday को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और युवाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, अनुशासन, भारतीय संस्कृति और देश के भविष्य में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया.

इस अवसर पर संघ के प्रांत सह संघचालक डॉ. विक्रांत शर्मा और सेवानिवृत्त मेजर जनरल संजीव डोगरा भी मौजूद रहे. दोनों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं से देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

आरएसएस के प्रांत सह संघचालक डॉ. विक्रांत शर्मा ने कहा कि संघ की ओर से वर्षभर विभिन्न उत्सव आयोजित किए जाते हैं और विजयदशमी उत्सव भी उसी परंपरा का हिस्सा है. इसी क्रम में जम्मू यूनिवर्सिटी में स्वयंसेवकों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है. India युवाओं का एक बड़ा देश है और देश के भविष्य का निर्माण युवाओं के कंधों पर है. युवा जितने अनुशासित होंगे और देश और समाज के विषय में जितना चिंतन करेंगे, उतना ही बेहतर तरीके से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगे. उन्होंने भारतीय संस्कृति को जानने और समझने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. युवा जब अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित होंगे, तभी देश के विकास में प्रभावी भागीदारी निभा पाएंगे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में असंतोष का माहौल दिखाई देता है. ऐसे में India की महान संस्कृति और यहां के लोगों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को और महान बनाने की दिशा में काम करना जरूरी है. उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी पर खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है. विपक्ष की ओर से संघ पर लगाए जाने वाले आरोपों के सवाल पर डॉ. विक्रांत शर्मा ने कहा कि इस तरह के आरोप एक षड्यंत्र का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है. संघ का मूल चिंतन India को दुनिया में शक्तिशाली और सक्षम राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है.

उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण, राष्ट्र निर्माण और अनुशासित समाज के निर्माण के लिए काम करता है. India शक्ति संपन्न बने और दुनिया का नेतृत्व करे, इसी उद्देश्य को लेकर संघ लगातार अपनी गतिविधियां संचालित करता है.

कार्यक्रम में शामिल हुए सेवानिवृत्त मेजर जनरल संजीव डोगरा ने भी युवाओं की भागीदारी और उनके अनुशासन की सराहना की. उन्होंने कहा कि वह दो साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लगा. डोगरा ने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं का समर्पण, अनुशासन और देश के लिए उनका जज्बा देखकर वह काफी प्रभावित हुए. उन्होंने इच्छा जताई कि अधिक से अधिक लोग इस तरह की भावना से प्रेरणा लें और राष्ट्रीय निर्माण, देश की प्रगति तथा विकास के लिए बढ़-चढ़कर काम करें.

उन्होंने कहा कि जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया. ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं. उनका मानना है कि यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और देश के निर्माण में योगदान देंगे तो यह सभी के लिए अच्छा होगा. उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके सकारात्मक योगदान को महत्वपूर्ण बताया.

–

पीएसके/वीसी

Share