Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर हमले में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, सात घायल

बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर हमले में चार Pakistanी सैनिकों की मौत, सात घायल

क्वेटा, 27 नवंबर . बलूचिस्तान के केच जिले में Friday को एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके और सशस्त्र हमले में चार Pakistanी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है.

‘बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जानकारी में अधिकारियों ने बताया था कि दो सैनिकों की मौत हुई है और पांच घायल हुए हैं. हालांकि, बाद में सामने आई रिपोर्टों में मृतकों की संख्या बढ़कर चार और घायलों की संख्या सात बताई गई. मारे गए सैन्यकर्मियों की पहचान लांस नायक आबिद, लांस नायक वसीम, सिपाही दानिश और सिपाही फरीद के रूप में हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में हवलदार कादिर, लांस नायक जफर, सिपाही फैसल, सिपाही अवैस, सिपाही अमीन, सिपाही शाहिद और सिपाही बहादुर शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, Pakistanी सैन्य अधिकारियों ने अभी तक संशोधित हताहतों के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही घटना के बारे में अतिरिक्त जानकारी जारी की है. अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इससे पहले 24 नवंबर को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया था कि उसने बलूचिस्तान में हुए कई हमलों में 20 Pakistanी सैन्यकर्मियों और कथित सहयोगियों को मार गिराया है.

एक बयान में बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा था कि संगठन की हवाई इकाई ‘कहर’ और फतेह स्क्वाड ने 21 नवंबर को नुश्की के हजदा खोल इलाके में स्थित Pakistanी सेना के 93 विंग कैंप पर हमला किया था.

बीएलए का दावा है कि उसकी हवाई इकाई ‘कहर’ ने इस हमले के दौरान सैन्य ठिकानों पर 11 ड्रोन हमले किए, जिनमें आठ सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हुए. संगठन ने कहा कि कैंप की मदद के लिए भेजे गए सैन्य काफिलों को रेको और हारूनी इलाकों में भी निशाना बनाया गया.

बीएलए के अनुसार, रेको में तीन और सैनिक मारे गए तथा कम से कम चार घायल हुए, जबकि हारूनी में संगठन के स्नाइपर्स ने दो सैनिकों को मौके पर ही मार गिराया.

22 नवंबर को हुई अलग-अलग घटनाओं में भी बीएलए ने दावा किया था कि उसने बुलेदा के जंतरी इलाके में घात लगाकर किए गए हमले में एक सैनिक को मार दिया, जबकि किला अब्दुल्ला के पास गजाबंद क्षेत्र में स्नाइपर हमले में एक ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाया जिसे उसने ‘डेथ स्क्वाड’ का सदस्य बताया था.

–

एवाई/डीकेपी

Share