Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, छह जिलों की निर्वाचन व्यवस्था पर आयोग ने कसी लगाम

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, छह जिलों की निर्वाचन व्यवस्था पर आयोग ने कसी लगाम

Lucknow, 27 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोग ने प्रशासनिक मशीनरी को अभी से सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में Friday को गोरखपुर में आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के छह जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई.

बैठक में ईवीएम के प्रति मतदाताओं का भरोसा बढ़ाने, social media पर भ्रामक सूचनाओं की निगरानी, पेड न्यूज पर नियंत्रण और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

India निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा समेत आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया. संबंधित मंडलायुक्तों, Police महानिरीक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ Police अधीक्षकों ने अपने-अपने जिलों की तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया.

बैठक में निर्वाचन प्रबंधन योजना, मतदान एवं मतगणना की व्यवस्था, निर्वाचन कार्मिकों की उपलब्धता, उनके प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा की समीक्षा की गई.

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव संबंधी तैयारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी करें. आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का निर्धारित समयसीमा में पालन सुनिश्चित कराया जाए.

आयोग ने मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फॉर्म-17सी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में फॉर्म-17सी के भाग-एक को सही तरीके से भरने और उसकी सत्यापित प्रति मतदान अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाए. मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारी दर्ज मतों का पूरा लेखा फॉर्म-17सी के भाग-एक में तैयार करेंगे. मतदान केंद्र पर मौजूद प्रत्येक मतदान अभिकर्ता को इसकी सत्यापित प्रति देकर पावती भी ली जाएगी.

जिला निर्वाचन अधिकारियों को Political दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फॉर्म-17सी की उपयोगिता और इससे जुड़ी प्रक्रिया विस्तार से समझाने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी होने के बाद 20 नवंबर से प्रदेश के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल जागरूकता वैन भी चलाई जाएंगी, जो गांवों, मोहल्लों और मतदान केंद्रों तक पहुंचकर लोगों को ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाएंगी. मतदाताओं को वीवीपैट के माध्यम से अपने मत का सत्यापन करने की जानकारी भी दी जाएगी. उन्हें बताया जाएगा कि मतदान के बाद वीवीपैट की स्क्रीन पर करीब सात सेकंड तक दिखाई देने वाली पर्ची से वे अपने मत की पुष्टि कर सकते हैं.

आयोग ने इस अभियान का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और social media सहित सभी माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा है. social media और पेड न्यूज पर रहेगी पैनी नजर निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान मीडिया और social media की निगरानी को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं. जिला स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के साथ Political विज्ञापनों का नियमानुसार पूर्व प्रमाणन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

जिला निर्वाचन अधिकारियों को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कार्यशालाएं आयोजित कर Political विज्ञापनों के नियमों, पेड न्यूज की पहचान और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं. social media पर आने वाली शिकायतों और सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने, भ्रामक खबरों, अफवाहों और आपत्तिजनक सामग्री की लगातार निगरानी करने को कहा गया है. आयोग ने निर्देश दिए हैं कि ऐसी सूचनाओं का तथ्यात्मक सत्यापन कर उनका खंडन किया जाए और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए. आगामी चुनाव में 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं को इस सुविधा का विकल्प चुनने के लिए फॉर्म-12डी समय से उपलब्ध कराया जाए. इसके लिए जिलों में पहले से पात्र मतदाताओं का आकलन कर मतदान दलों का गठन किया जाएगा. इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के साथ पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए सम्मानित करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए. खासकर युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारियों को अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नामों के साथ संभावित दोहरी प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं. अपात्र प्रविष्टियों का विधिसम्मत निस्तारण कर चार जनवरी, 2027 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया है.

मतदाता सूचना पर्ची (वीआईएस) का समयबद्ध वितरण और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को भी कहा गया है. सेवा मतदाताओं को ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने और वहां तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति बेहतर बनाने को कहा है. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर उनकी सुरक्षा और प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया गया. मतदान के दिन कतार में लगे वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार कुर्सी और बेंच की व्यवस्था की जाएगी. पर्दानशीं महिला मतदाताओं की पहचान के लिए महिला मतदान कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है. मतदान केंद्रों, मतगणना केंद्रों और मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी के केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्वयं इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ मूवमेंट प्लान, रूट चार्ट और मतगणना योजना समय से तैयार करने को कहा गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता और चुनावी खर्च से जुड़े नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के लिए सी-विजिल ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विकसित सुविधा ऐप के उपयोग की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया.

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला संपर्क केंद्र और हेल्पलाइन-1950 सक्रिय हैं. एनजीएसपी, बुक-ए-कॉल विद बीएलओ और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए. मतदाता पहचान पत्रों की छपाई और वितरण का काम भी शुरू हो चुका है. जिला निर्वाचन अधिकारियों को डाक विभाग के माध्यम से इनका वितरण सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

आयोग ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्पक्षता पर भी विशेष जोर दिया है. किसी कर्मचारी की Political दल से संबद्धता या पक्षपातपूर्ण गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही वीवीपैट की पर्चियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार श्रेडिंग और उनके अंतिम निस्तारण तथा पेपर रोल को सुरक्षित एवं सीलनमुक्त स्थान पर रखने को कहा गया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि India निर्वाचन आयोग प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चरणबद्ध समीक्षा कर रहा है. दो नवंबर को मेरठ में चार मंडलों के 18 जिलों और 19 नवंबर को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की समीक्षा की गई थी. गोरखपुर में Thursday को तीन मंडलों के 11 जिलों की समीक्षा हुई, जबकि Friday को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के छह जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया. शेष चार मंडलों के 19 जिलों की समीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में Lucknow में प्रस्तावित है.

–

विकेटी/एएसएच

Share