Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नाविक घायल: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल

फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नाविक घायल: Union Minister सोनोवाल

New Delhi, 11 नवंबर . फारस की खाड़ी में लाइबेरिया के झंडे वाले तेल-टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक के घायल होने की सूचना है. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने Wednesday को social media पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

सोनोवाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि ‘एमची फुजैराह एनर्जी’ नाम का यह जहाज अल-रुवाइस से Dubai जा रहा था, तभी इस पर किसी वस्तु (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ.

Union Minister ने कहा, “10 नवंबर को, लाइबेरिया के झंडे वाले वीएलसीसी ‘एमटी फुजैराह एनर्जी’ शिप जिसमें 6 भारतीय नाविक सवार थे, फारस की खाड़ी से अल-रुवाइस से Dubai जाते समय किसी वस्तु से हमला हुआ. इस हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. उसे मामूली चोट आई है और आगे की मेडिकल जांच के लिए सुरक्षित रूप से किनारे पर ले आया गया है.”

सोनोवाल ने आगे कहा कि बाकी 18 क्रू सदस्य, जिनमें 5 अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं.

मंत्री ने कहा, “बाकी 18 क्रू सदस्य, जिनमें 5 अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं और उनके बारे में जानकारी मिल गई है. हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं.”

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में कमर्शियल शिपिंग और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं.

हाल (3 नवंबर) ही में विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया था कि पश्चिम एशिया संघर्ष में India के 23 नागरिकों ने जान गंवाई है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि काला सागर (ब्लैक सी) क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं.

–

केआर/

Share