Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,जीवन शैली,राष्ट्रीय

रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत

रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत

New Delhi, 11 नवंबर . योग में कई आसान हैं, जो शरीर के साथ-साथ मन को भी शांत करते हैं. इन्हीं में से एक है, ‘उत्थित पद्यासन’. इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर को मजबूती, लचीलापन और मन को स्थिरता मिलती है.

‘उत्थित पद्यासन’, पद्मासन का ही एक उन्नत रूप है, जिसमें शरीर को ऊपर उठाकर संतुलन बनाया जाता है. यह आसन देखने में जितना सरल लगता है करने में उतना ही ध्यान और अभ्यास मांगता है.

India Government के आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्थित पद्मासन (जिसे तुलासन या स्केल पोज भी कहा जाता है) एक शक्तिशाली और चुनौतीपूर्ण योगासन है. यह आसन शारीरिक और मानसिक सामर्थ्य को बढ़ाने का एक श्रेष्ठ मार्ग है. यह आसन पद्मासन की स्थिति में हाथों के बल पर पूरा शरीर जमीन से ऊपर उठाने वाला एक शक्तिशाली योग मुद्रा है, जो हाथों, कंधों, कोर और पूरे शरीर की ताकत को बढ़ाता है. इस आसन को करने की विधि आसान है.

उत्थित पद्मासन के अभ्यास से एक-दो नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. इससे खास तौर पर कलाइयों, कोहनियों, कंधों और बाजुओं की ताकत बढ़ती है. कोर मसल्स मजबूत होती हैं. रीढ़ की हड्डी लचीली और सीधी रहती है. संतुलन और एकाग्रता में सुधार होता है. नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) जागृत होता है, जो छात्रों के लिए विशेष महत्व रखता है. लंबे समय तक अभ्यास से पूरे शरीर में हल्कापन और स्थिरता आती है.

उत्थित पद्मासन में जब आप पद्मासन लगाकर अपने दोनों हाथों के सहारे शरीर को जमीन से ऊपर उठाते हैं, तो शरीर का पूरा भार हाथों, कंधों और छाती पर आ जाता है. इस स्थिति में छाती पूरी तरह खुल जाती है और कंधे पीछे की ओर खिंचते हैं. इससे छाती के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और वहां की नसों पर दबाव पड़कर फिर छूटता है. यही प्रक्रिया रक्त संचार को तेज करती है.

यह आसन बेहद फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए. कलाई, कोहनी, कंधे में चोट या दर्द हो, कमर या रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या हो तो इस आसन से परहेज करना चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगी, प्रेग्नेंट महिलाओं और हाल में पेट का ऑपरेशन हुआ हो तो योग प्रशिक्षक से सलाह लेने के बाद ही उत्थित पद्मासन का अभ्यास करना चाहिए.

–

एनएस/पीएम

Share