Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नोएडा : हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अवैध तमंचा और बाइक बरामद

नोएडा : हत्याकांड के आरोपी से Police की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अवैध तमंचा और बाइक बरामद

नोएडा, 11 नवंबर . नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में स्कूटी टकराने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में युवक अमित की मौत के मामले में वांछित आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी और Police के बीच Wednesday , 11 नवंबर को मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ नोएडा के सेक्टर-3 स्थित एक पार्क के पास हुई. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

Police ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी Police ने बरामद की है. Police के अनुसार, 11 नवंबर को थाना फेस-1 Police टीम को स्थानीय इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी पुत्र रियाजुद्दीन सेक्टर-3 नोएडा के एक पार्क में मौजूद है. आरोपी नया बांस, सेक्टर-15, थाना फेस-1 क्षेत्र का निवासी है.

Police को यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी पार्क से कहीं भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही थाना फेस-1 Police की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. Police को पार्क के बाहर आरोपी की मोटरसाइकिल खड़ी मिली. इसके बाद Police टीम ने पार्क के अंदर जाकर आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान आरोपी और उसका एक साथी सामने से Police टीम को आता देखकर भागने का प्रयास करने लगे. Policeकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. खुद को Police से घिरता देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से Police टीम पर फायरिंग कर दी.

Police टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी के पैर में गोली लग गई. गोली लगने से वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. Police ने मौके से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है.

दरअसल, थाना फेस-1 क्षेत्र में 8 और 9 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि नया बांस गांव के पास कुछ युवक एक पार्क में मौजूद थे. इनमें अमित, शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद समेत अन्य युवक शामिल थे. बताया गया कि जब ये युवक स्कूटी से वहां से जाने लगे तो स्कूटी एक युवक के पैर से टकरा गई. इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.

आरोप है कि संबंधित युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. इस घटना के दौरान अमित के सिर में गंभीर चोट आई थी, जबकि शिवम के सिर में भी चोट लगी थी. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम का इलाज जारी है. इस मामले में थाना फेस-1 Police ने मुकदमा दर्ज किया था. इसी मुकदमे में आफताब उर्फ तुस्सी वांछित चल रहा था.

Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी नया बांस, सेक्टर-15, नोएडा के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गई तो उसके खिलाफ पहले से तीन अन्य अभियोग दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. Police का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है.

–

पीकेटी/एएस

Share