Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

ढाका, 11 नवंबर . बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गए हैं. Monday रात से Tuesday दोपहर तक देश के करीब 21 जिलों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं. बसों और ट्रेन के कोच में आग लगाई गई. Governmentी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों के गेट भी बंद कर दिए गए. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, Monday देर रात फरीदपुर शहर के गोलाचामट इलाके में एक बस को आग लगा दी गई. Police के मुताबिक, बाइक पर तीन लोग आए थे. इनमें से एक ने बस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी.

घटना के समय बस ड्राइवर मोहम्मद कलाचन अंदर सो रहे थे. आग लगने के बाद वे बाहर निकले, लेकिन धुएं से उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. कलाचन गोपालगंज जिले के मुक्सुदपुर उपजिला के दिगनगर गांव के रहने वाले थे.

Police को शक है कि हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों का संबंध पूर्व Prime Minister शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग से है. Police के मुताबिक, हसीना की बांग्लादेश वापसी की घोषणा के बाद ही हिंसक गतिविधियों में इजाफा हुआ. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है.

वहीं, अवामी लीग ने Police के आरोपों को खारिज किया है. पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद अली आराफात ने दावा किया कि विरोधी गुट पार्टी को बदनाम करने और हमलों का आरोप उस पर डालने के लिए ये घटनाएं करवा रहे हैं.

न्यूज एजेंसी बीएसएस ने बताया कि बांग्लादेश Police और ढाका मेट्रोपॉलिटन Police (डीएमपी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11 जिलों में 22 वाहनों को आग लगाई गई. ढाका और छह अन्य जिलों में कम से कम 28 जगह देसी बम धमाकों की घटनाएं हुईं.

राजधानी ढाका में देसी बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं जारी रहीं. Tuesday को Police से मिली जानकारी के अनुसार, Monday को दिन और रात में कई जगहों पर धमाके हुए.

हाल के हमलों के निशानों में ढाका यूनिवर्सिटी का टीचर-स्टूडेंट सेंटर, कोर्ट परिसर, शिक्षण संस्थान और भीड़भाड़ वाले चौराहे शामिल थे.

Monday शाम को फार्मगेट मेट्रो रेल स्टेशन के नीचे एक बस में आग लगा दी गई, जबकि बनाश्री, श्यामपुर, मीरपुर और अन्य इलाकों में भी अलग-अलग धमाके हुए.

ये घटनाएं Sunday को ढाका यूनिवर्सिटी कैंपस, मालिबाग में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) मुख्यालय के पास और Police ठिकानों पर हुए धमाकों के बाद सामने आई हैं.

Police ने कुछ हमलों के सिलसिले में संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. साथ ही, Police ने बिना फटे देसी बम और ऐसी सामग्री भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल शायद आगे की घटनाओं के लिए किया जाना था.

हालांकि, जांचकर्ता अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि क्या ये सभी हमले आपस में जुड़े हुए थे या इन्हें किसी एक ही समूह द्वारा अंजाम दिया गया था.

Tuesday सुबह गोपालगंज के टुंगीपाड़ा में तनाव बढ़ गया. सुबह करीब 9:30 बजे प्रतिबंधित छात्र लीग के कार्यकर्ताओं ने गोहारडांगा चौरंगी चौराहे पर सामान जलाकर सड़क जाम कर दी. बाद में अवामी लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हो गए.

प्रदर्शनकारी जब पाटगाती बाजार की ओर जुलूस निकाल रहे थे, तब एक स्थानीय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) कार्यालय के बाहर लगे कई बैनर और सजावटी पट्टियां तोड़ दी गईं.

Police ने जुलूस रोकने की कोशिश की तो झड़प शुरू हो गई. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इसमें कम से कम 10 लोग घायल हुए. टुंगीपाड़ा थाने के प्रभारी अधिकारी अयूब अली ने बताया कि कई Policeकर्मी भी घायल हुए हैं.

प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर Police की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे आग लगा दी.

–

केआर/

Share