पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल

Mumbai , 12 नवंबर . Actress करीना कपूर खान का फिल्मी सफर जितना शानदार और सफर रहा है, उतनी ही उनकी यात्रा सुर्खियों और विवादों से भी घिरी रही हैं. उन्होंने अपने बिंदास अंदाज और बयानों से कई बार अनजाने में ही बड़े बवंडर खड़े किए हैं. कई बार ऐसा हुआ जब उनका एक साधारण सा बयान, लुक्स या फिर सिर्फ उनका अंदाज भारी विवादों में जुड़ जाता है.
फिल्म ‘कुर्बान’ का पोस्टर (2009): साल 2009 में फिल्म ‘कुर्बान’ के एक बोल्ड पोस्टर को लेकर शिवसेना और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था. उनका कहना था कि यह पोस्टर Maharashtra की संस्कृति के खिलाफ है. विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिक करीना कपूर के घर की ओर बढ़े ताकि उन्हें ओढ़ने के लिए साड़ी भेंट कर सकें लेकिन रास्ते में Police ने उन्हें रोक लिया. हालांकि, इस विवाद के बाद Actress का बयान भी सामने आया था. उनका कहना था कि यह तस्वीर फिल्म की थीम (जो आतंकवाद और गहरे जज्बात पर आधारित है) से जुड़ी हुई है और इसमें कुछ भी अश्लील या वल्गर नहीं है.
ताज होटल विवाद (2012): 22 फरवरी को Mumbai के कोलाबा स्थित ताज होटल के ‘वासाबी रेस्टोरेंट’ में सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और उनके कुछ दोस्त मौजूद थे. वहां पास की टेबल पर बैठे साउथ अफ्रीका के एनआरआई उद्योगपति इकबाल मीर शर्मा ने ज्यादा शोर-शराबे को लेकर आपत्ति जताई थी. इस बात पर सैफ अली खान और इकबाल शर्मा के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद सैफ अली खान पर मारपीट का आरोप लगा. Police ने सैफ और उनके दोस्तों को गिरफ्तार भी किया था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई.
‘लव जिहाद’ अभियान से जुड़ा मामला: जनवरी 2015 में उत्तर India में दुर्गा वाहिनी द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘हिमालय ध्वनि’ के कवर पर करीना कपूर की एक संपादित (मॉर्फ्ड) तस्वीर छपी थी. इस तस्वीर में उनका आधा चेहरा सामान्य और आधा चेहरा बुर्के से ढका हुआ दिखाया गया था. पत्रिका में इस तस्वीर के नीचे ‘धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण’ की पंक्ति लिखी गई थी. दुर्गा वाहिनी की उत्तर India संयोजक और पत्रिका की संपादक रजनी ठुकराल के अनुसार, यह अभियान उन हिंदू लड़कियों की ‘घर वापसी’ के लिए था जिन्होंने मुस्लिम युवकों से शादी की थी.
मालाबार गोल्ड का विज्ञापन और बिंदी विवाद (अक्षय तृतीया): अप्रैल 2022 में अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्वैलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा जारी किए गए एक विज्ञापन में Bollywood Actress करीना कपूर खान के माथे पर बिंदी न होने के कारण social media पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. अक्षय तृतीया के मौके पर जारी किए गए इस विज्ञापन में करीना कपूर पारंपरिक गुलाबी लहंगे, हीरे का हार, बड़े झुमके और मांगटीका पहने नजर आई थीं लेकिन उनके माथे पर बिंदी नहीं थी.कई social media यूजर्स ने इसे हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों की अनदेखी करार दिया. उनका तर्क था कि किसी शुभ हिंदू पर्व (जैसे अक्षय तृतीया) पर पारंपरिक परिधान में बिंदी का होना आवश्यक है.
करीना कपूर और ओरी (2026) : नवंबर में ओरी (ओरहान अवात्रामणि) ने सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ अपनी कुछ नई तस्वीरें social media पर साझा कीं. यह तस्वीरें ऐसे समय सामने आईं थी, जब ओरी का सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह तथा उनके बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ मनमुटाव या विवाद चर्चा में रहा है. इस वजह से सैफ और करीना का ओरी के साथ नजदीकी अंदाज में दिखना social media पर चर्चा का विषय बन गया.
पेंडेंट विवाद (2026) : Actress करीना कपूर ने दीपावली के शुभ अवसर पर 200 साल पुराना एक शाही पेंडेंट पहना था, जो Bhopal रियासत की बेगम और सैफ अली खान की दादी साजिदा सुल्तान की विरासत से जुड़ा बताया गया है. इस 30 कैरेट के पन्ना जड़े पेंडेंट पर पवित्र कुरान की आयत ‘आयतुल कुर्सी’ अंकित है. अब Actress के 30 कैरेट वाले पेंडेंट पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है. उनका कहना है कि कुरान की आयतों वाले इस धार्मिक और ऐतिहासिक आभूषण को फैशन एक्सेसरी की तरह पहना गया, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. नोटिस में पोस्ट हटाने और सार्वजनिक माफी की मांग की गई है.
–
एनएस/पीएम


