Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

शेख हसीना मुद्दा बेहद संवेदनशील, कानूनी प्रक्रिया और कूटनीतिक बातचीत से न‍िकाला जाना चाह‍िए समाधान: डॉ. वाइल अव्वाद

शेख हसीना मुद्दा बेहद संवेदनशील, कानूनी प्रक्रिया और कूटनीतिक बातचीत से न‍िकाला जाना चाह‍िए समाधान: डॉ. वाइल अव्वाद

नई दिल्‍ली, 10 नवंबर . विदेश मामलों के विशेषज्ञ डॉ. वाइल अव्वाद ने आईएएनस के खास बातचीत में बांग्‍लादेश की पूर्व Prime Minister शेख हसीना और भारत-बांग्‍लादेश के र‍िश्‍तों पर चर्चा की. उन्‍होंने शेख हसीना की India में मौजूदगी को एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा बताया.

डॉ. वाइल ने कहा क‍ि India और बांग्लादेश के बीच एक तरह का समझौता है. दोनों देशों के बीच कुछ हद तक प्रत्यर्पण से जुड़ी व्यवस्था या संधि मौजूद हैं. हालांक‍ि, इसका यह मतलब ब‍िल्‍कुल भी नहीं है क‍ि India को पूर्व Prime Minister शेख हसीना को बांग्लादेश भेज देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने India में कोई अपराध नहीं किया है.

डॉ. वाइल ने कहा क‍ि वह अपने लिए क्षमादान (पार्डन) और पासपोर्ट की मांग कर रही हैं. कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर किसी व्यक्ति को पासपोर्ट मिल जाए तो वह अपने देश वापस जा सकता है, लेकिन बांग्लादेश Government की ओर से उन्हें पासपोर्ट या देश छोड़ने की जरूरी अनुमति नहीं दी गई. ऐसे में उनकी यात्रा की संभावना फिलहाल नजर नहीं आती.

उन्‍होंने कहा कि मेरे विचार से शेख हसीना अभी कुछ समय के लिए India में ही फंसी हुई हैं और वे यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं. साथ ही, बांग्लादेश को लेकर India की नीति को इस नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए कि दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को बनाए रखने के लिए India पर दबाव डाला जाए या शेख हसीना को बलि का बकरा बनाया जाए.

विशेषज्ञ डॉ. वाइल ने कहा क‍ि India और बांग्लादेश के संबंध ऐतिहासिक, रणनीतिक और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं. इसलिए ऐसे संवेदनशील मुद्दों का समाधान कानूनी प्रक्रियाओं, कूटनीतिक बातचीत और दोनों देशों के आपसी सम्मान को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए.

–

एवाई/डीकेपी

Share