Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

प्रशांत किशोर कांग्रेस की बी टीम बनकर घूम रहे, बंद हो चुकी है राजनीतिक दुकान : मिथिलेश तिवारी

प्रशांत किशोर कांग्रेस की बी टीम बनकर घूम रहे, बंद हो चुकी है Political दुकान : मिथिलेश तिवारी

Patna, 11 नवंबर . बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्हें कांग्रेस की बी टीम बताया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ब्राह्मण, दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़ के जरिए Government बनाने का फॉर्मूला लेकर घूम रहे हैं. यह फॉर्मूला उन्हें कांग्रेस के ‘पप्पू’ ने दिया है. लेकिन बिहार में उनका यह Political प्रयोग सफल होने वाला नहीं है. उनकी दुकान बंद हो चुकी है और वे उसे चलाने के लिए नए-नए फॉर्मूले लेकर घूम रहे हैं.

Wednesday को मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के ब्राह्मण समाज का Prime Minister Narendra Modi के प्रति विश्वास है. उन्होंने कहा मंगल पांडेय के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश गुलाम था, तब उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे. पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी अखंड भारत, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर के लिए अपना जीवन समर्पित किया.

उन्होंने कहा कि इन संकल्पों को Prime Minister Narendra Modi ने पूरा किया है. आज देश का ब्राह्मण समाज मोदी के साथ खड़ा है. मिथिला में प्रशांत किशोर के Political दौरे पर तंज कसते हुए तिवारी ने कहा कि मिथिला विद्वानों और ज्ञान की धरती है. यह माता सीता की जन्मभूमि है. यहां पंडित मंडन मिश्र और आदि शंकराचार्य के बीच ऐतिहासिक शास्त्रार्थ हुआ था. उन्होंने दावा किया कि मिथिला की जनता प्रशांत किशोर के बहकावे में आने वाली नहीं है. सारण और चंपारण के विधान परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी प्रशांत किशोर के समर्थक मुकाबले में टिक नहीं पाए.

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर दिए गए बयान पर भी शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ” देश में दो पप्पू हैं, एक बिहार में और एक दिल्ली में. दोनों को बागेश्वर बाबा की कथा सुननी चाहिए. इससे उन्हें भगवान राम और भगवान कृष्ण के चरित्र को समझने का अवसर मिलेगा.”

प्रदेश अध्यक्ष के साथ किसी डकैती मामले में आरोपी की तस्वीर सामने आने को लेकर उन्होंने कहा कि कि हमलोग दिनभर जनता के बीच रहते हैं. ऐसे में किस-किस व्यक्ति की जांच कराकर लोगों से मिलें. यदि किसी की तस्वीर उनके साथ आ जाती है तो इसमें उनका क्या दोष है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित मामले में जो भी दोषी होगा, Police उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और जरूरत पड़ने पर बुलडोजर कार्रवाई भी होगी.

शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी शिक्षक का वेतन बकाया नहीं है. Tuesday शाम तक सभी के वेतन भेजे जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि Wednesday को छुट्टी के दिन भी ट्रेजरी खुली रखी गई है, ताकि बचे हुए भुगतान किए जा सकें. वित्त रहित शिक्षकों को भी पहली बार डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि भेजी जा रही है. जिन शिक्षकों का भुगतान बाकी है, उनके खातों में अगले एक सप्ताह के भीतर राशि भेज दी जाएगी.

–

एमएनपी/पीएम

Share