Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

परीक्षा से एक दिन पहले व्हाट्सएप पर भेजा गया था पेपर, डेढ़ साल बाद एनसीआरए कर्मचारी पर केस दर्ज

परीक्षा से एक दिन पहले व्हाट्सएप पर भेजा गया था पेपर, डेढ़ साल बाद एनसीआरए कर्मचारी पर केस दर्ज

पुणे, 9 नवंबर . पुणे स्थित राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केंद्र (एनसीआरए) में वर्क असिस्टेंट पद की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र एग्जाम से एक दिन पहले व्हाट्सएप के जरिए लीक किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में चतु:शृंगी Police ने एनसीआरए के कर्मचारी विवेक बबन हाडवले (40) के खिलाफ Governmentी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

Police के अनुसार, 24 मई 2025 को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर स्थित एनसीआरए केंद्र में वर्क असिस्टेंट पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी जून 2026 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) के Mumbai स्थित सतर्कता विभाग को एक गोपनीय सूत्र से मिली थी.

टीआईएफआर में सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत वैभव पांडुरंग शेरकर (35) ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 31 जुलाई 2026 को गोपनीय सूत्र से मुलाकात की थी. इस दौरान सूत्र ने दावा किया कि परीक्षा से एक दिन पहले, 23 मई 2025 को सुबह करीब 7.15 बजे विवेक हाडवले के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप के जरिए उसे प्रश्नपत्र मिला था.

सूत्र ने सतर्कता विभाग को प्रश्नपत्र की प्रिंट कॉपी और व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट सौंपे. शेरकर ने अपने मोबाइल फोन से सूत्र के मोबाइल स्क्रीन की तस्वीरें भी लीं. इन तस्वीरों में प्रश्नपत्र का पैटर्न दिखाई दे रहा था.

कुछ दिनों बाद सूत्र के साथ दोबारा हुई बातचीत में भी उसने बताया कि प्रश्नपत्र हाडवले ने ही व्हाट्सएप पर भेजा था. इसके बाद सतर्कता विभाग ने सूत्र से मिले प्रश्नपत्र का मूल प्रश्नपत्र से मिलान किया. दोनों प्रश्नपत्र एक जैसे पाए गए. इसके बाद शेरकर ने Police में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर चतु:शृंगी Police ने विवेक हाडवले के खिलाफ Governmentी गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 5 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) तथा 316(5) के तहत मामला दर्ज किया है. Police मामले की आगे जांच कर रही है.

–

डीकेपी/

Share