Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जगह आपकी, जज आपके, चैलेंज हमारा, राहुल गांधी 1984 के दंगों पर बहस के लिए कब आएंगे: आरपी सिंह

जगह आपकी, जज आपके, चैलेंज हमारा, राहुल गांधी 1984 के दंगों पर बहस के लिए कब आएंगे: आरपी सिंह

New Delhi, 9 नवंबर . भाजपा नेता आरपी सिंह ने Prime Minister Narendra Modi को लेकर राहुल गांधी की ‘नक्सल’ संबंधी टिप्पणियों, 2018 की चीन यात्रा और कांग्रेस-चीन एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर उठाए गए सवालों और मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली शुभकामनाओं में ईद का जिक्र आने पर कांग्रेस की सफाई को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह बहस करना चाहते हैं तो पहले 1984 के सिख दंगों को लेकर खुली बहस की चुनौती स्वीकार करें. वहीं, चीन यात्रा और प्रतिनिधिमंडल के मुद्दे पर उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकातों तथा यात्रा के एजेंडे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की.

Prime Minister Narendra Modi को ‘नक्सल’ संबंधी टिप्पणियों पर बहस की चुनौती देने वाले राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल किया, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे नक्सल समर्थक विचारधारा से जुड़े रहे हैं. उन्होंने नेहा वोहरा का भी उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें इन दिनों पोस्टर गर्ल की तरह पेश किया जा रहा है और वह नक्सल समर्थक हैं. सिंह ने कहा कि ये सभी बातें ‘दिमागी नक्सल’ सोच के लक्षण हैं.

उन्होंने राहुल गांधी की इंसाफ रैली का जिक्र करते हुए कहा कि उसी दिन उन्होंने 1984 के सिख दंगों को लेकर खुली बहस की चुनौती दी थी. आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन Prime Minister के आदेश पर सिखों की हत्या की थी और कई परिवारों के लोगों को निशाना बनाया गया था. उन्होंने भागी कौर के साथ एक रात में 27 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप भी लगाया. सिंह ने राहुल गांधी से पूछा कि वह इस मुद्दे पर बहस के लिए कब आएंगे. उन्होंने कहा, ‘जगह आपकी, जज आपके, चैलेंज हमारा.’

2018 की चीन यात्रा और कांग्रेस-चीन एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर BJP MP निशिकांत दुबे द्वारा राहुल गांधी से पूछे गए सवालों पर आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद 2019 में Odisha में परमेश्वर की रैली के दौरान चीनी मंत्री से मुलाकात की बात स्वीकार की थी. अब उन्हें बताना चाहिए कि वह किन लोगों से मिले थे और मुलाकात का एजेंडा क्या था. उन्होंने निशिकांत दुबे के सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि चीन भेजे गए 200 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के बारे में भी जानकारी सामने आनी चाहिए. सिंह ने पूछा कि ये 200 लोग कौन थे और किस उद्देश्य से उन्हें चीन भेजा गया था.

Samajwadi Party के सांसद के संविधान बचाने के लिए मुलायम सिंह यादव द्वारा गोलियां चलवाने वाले बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि अब सच्चाई सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि वोट बैंक को खुश करने के लिए रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं. सिंह ने राम नरेश यादव के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गुंबद पर चढ़े लोगों को गोली मारने की बात कही थी. साथ ही, उन्होंने मुलायम सिंह यादव के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने जरूरत पड़ने पर और गोलियां चलाने की बात कही थी.

मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली शुभकामनाओं में ईद का जिक्र आने पर कांग्रेस की सफाई को लेकर आरपी सिंह ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि ईद के मौके पर कांग्रेस की ओर से दीपावली की खुशियों की बधाई भी दी जाएगी. सिंह ने कहा कि दीपावली का अर्थ खुशियां हैं और इस तरह के बयानों के पीछे वोट बैंक को ध्यान में रखा जा रहा है. उन्होंने सोनिया गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विवादित ढांचा गिराए जाने के दौरान पूरी रात रोने की बात कही थी. आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और खड़गे के बयान वोट बैंक को ध्यान में रखकर दिए गए हैं.

–

पीएसके

Share