मणिपुर सरकार ने दो कुकी युवकों की हत्या का मामला एनआईए को सौंपा

इंफाल, 9 नवंबर . मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Monday को कहा कि राज्य Government ने दो कुकी युवकों की हत्या से जुड़े मामले को जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया है.
कांगपोकपी जिले के तापहोउ कुकी गांव से 28 अक्टूबर की शाम को लापता हुए दो कुकी युवकों, जिनकी पहचान टिंगिनलन चोंगलोई (21) और पाओगिनलाल हंगशिंग (20) के रूप में हुई है, के शव 1 नवंबर को मिले. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने इन दोनों का अपहरण कर लिया था. उनके शव पड़ोसी सेनापति जिले में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों के एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बरामद किए गए.
Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि Monday को Chief Minister ने कांगपोकपी जिले के तापहोउ कुकी विलेज अथॉरिटी कार्यालय में दोनों पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान, Chief Minister ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया और उन्हें इस कठिन समय में Government की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.
खेमचंद सिंह ने परिजनों को बताया कि यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि इन दो निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा, हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है.
Chief Minister ने जनता से अपील की कि वे जांच में पूरा सहयोग दें.
बिष्णुपुर जिले की ट्रोंगलाओबी घटना की जांच का जिक्र करते हुए, खेमचंद सिंह ने बताया कि उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद एनआईए को उन्हें गिरफ्तार करने में चार महीने लग गए थे. 7 अप्रैल, 2026 को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में एक रिहायशी घर पर हुए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) हमले से जुड़ी इस घटना में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई थी और उनकी अधेड़ उम्र की मां घायल हो गई थीं.
मृतक टिंगिनलन चोंगलोई और पाओगिनलाल हंगशिंग के परिजनों ने Chief Minister से आग्रह किया कि वे नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) के साथ बातचीत शुरू करें और यह सुनिश्चित करें कि दोनों युवकों का अंतिम संस्कार जल्द से जल्द हो सके.
तापहोउ कुकी गांव के मुखिया, एल. चोंगलोई ने भी Chief Minister को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद ग्रामीणों की दयनीय स्थिति के बारे में जानकारी दी. Chief Minister ने तफौ कुकी गांव में तैनात केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के जवानों से भी बातचीत की और इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में उनकी समर्पित सेवा की सराहना की.
–
एससीएच


