Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने 13 साल पुराने मामले में ममता बनर्जी को जारी किया नोटिस

दिल्ली Police ने 13 साल पुराने मामले में ममता बनर्जी को जारी किया नोटिस

कोलकाता, 9 नवंबर . दिल्ली Police ने Monday को पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी को पूछताछ के लिए एक नोटिस भेजा है. यह नोटिस राष्ट्रीय राजधानी के संसद मार्ग Police थाने में 2013 में दर्ज एक आपराधिक मामले के संबंध में दिया गया है.

जांचकर्ता इस मामले में पूर्व Chief Minister से गवाह के तौर पर पूछताछ करना चाहते हैं. यह मामला New Delhi में ‘बंगा भवन’ के सामने हुए एक हिंसक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां Governmentी अधिकारियों के साथ मारपीट की गई थी.

Monday को दिल्ली Police की एक टीम स्थानीय कालीघाट Police स्टेशन के कर्मियों के साथ, दक्षिण कोलकाता के 30 बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित बनर्जी के आधिकारिक आवास पर नोटिस देने पहुंची. एक सफेद लिफाफे में रखा यह नोटिस उनकी ओर से सुभाशीष चक्रवर्ती ने प्राप्त किया.

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पुष्टि की है कि नोटिस में ममता बनर्जी से कहा गया है कि वे अपनी सुविधानुसार New Delhi आएं और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत एक गवाह के रूप में जांच अधिकारियों से मिलें.

यह मामला अप्रैल 2013 का है, जब सीपीआई (एम) के छात्र संगठन ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने New Delhi में ‘बंगा भवन’ के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. यह प्रदर्शन उसी साल कोलकाता में एसएफआई कार्यकर्ता सुदीप्त गुप्ता की मौत के बाद किया गया था.

प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के तत्कालीन वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बदसलूकी की और मारपीट की. इस आंदोलन का नेतृत्व एसएफआई के तत्कालीन महासचिव रताब्रत बनर्जी ने किया था, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं.

इस घटना के बाद 9 अप्रैल 2013 को संसद मार्ग Police स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी. घटना के 13 साल बाद दिल्ली Police ने ममता बनर्जी को समन जारी किया है. Police का कहना है कि जब यह मारपीट हुई, तब वे भी मित्रा के साथ राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद थीं.

–

डीकेपी/

Share