पंजाब के छात्रों को दिल्ली के एलजी संधू का संदेश, अनुशासन और कड़ी मेहनत से करें सपने साकार

New Delhi, 22 नवंबर . दिल्ली के उपGovernor (एलजी) टीएस संधू ने दिल्ली में पढ़ाई कर रहे पंजाब के छात्रों से बातचीत की और उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत के जरिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया.
उपGovernor संधू ने लोक निवास में हुई इस बातचीत के बाद social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली में पढ़ाई कर रहे पंजाब के होनहार छात्रों से लोक निवास में बातचीत की. मैंने उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया. साथ ही, इस बात पर जोर दिया कि कैसे खेल-कूद टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करते हैं. ये ऐसे गुण हैं जो व्यक्ति को आत्मविश्वासी बनाते हैं और उसे भविष्य का लीडर बनाते हैं.”
इससे पहले, उपGovernor ने महरौली में ‘विश्व धरोहर सप्ताह’के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
उपGovernor संधू ने ‘एक्स’ पर एक अन्य संदेश में कहा, “दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों के बीच एक शाम, जिसमें चारों ओर संगीत की धुनें गूंज रही थीं. यह महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क (पुरातत्व पार्क) में डीडीए द्वारा आयोजित ‘विश्व धरोहर सप्ताह’ के दौरान का नजारा था.”
उपGovernor ने बताया, “उस्ताद जौहर अली खान के दिल को छू लेने वाले वायलिन वादन से शाम जीवंत हो उठी. इसमें गुरु गोबिंद सिंह जी का शब्द ‘मित्र प्यारे नूं’ भी शामिल था, जिसे बहुत ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया. धरोहर को केवल देखा ही नहीं जाना चाहिए, बल्कि उसे महसूस भी किया जाना चाहिए.”
संधू ने Friday को ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, “दिल्ली की कालजयी विरासत उसकी ऐतिहासिक इमारतों, समृद्ध इतिहास और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं में आज भी जीवित है. मैंने महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में ‘विश्व धरोहर सप्ताह’ के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इसका आयोजन डीडीए ने आईएनटीएसीएच दिल्ली चैप्टर के साथ मिलकर किया था, जिसमें कई नागरिक और धरोहर प्रेमी भी शामिल हुए.”
उन्होंने कहा, “उस्ताद जौहर अली खान के भावपूर्ण वायलिन वादन ने शाम में जान डाल दी, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी का शब्द ‘मित्र प्यारे नूं’ भी शामिल था.”
उपGovernor ने यह भी कहा, “Prime Minister Narendra Modi जी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन से प्रेरित होकर अपनी धरोहर को सहेजना और दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत पर नागरिकों के गर्व को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है. इससे एक जीवंत, अपनी जड़ों से जुड़ी और भविष्य की ओर देखने वाली राजधानी का निर्माण करने में मदद मिलेगी.”
Thursday को ‘विश्व धरोहर सप्ताह 2026’ के जश्न के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हौज खास के डियर पार्क में स्कूली छात्रों के लिए एक गाइडेड हेरिटेज वॉक (धरोहर भ्रमण) का आयोजन किया.
यह पहल उपGovernor के मार्गदर्शन में डीडीए द्वारा किए जा रहे उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और इसके संरक्षण में लोगों की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है.
–
एएसएच/वीसी


