गोलीबारी के बाद पहली बार मंच पर लौटे टाइगर श्रॉफ, ‘देवा श्री गणेशा’ पर दी शानदार प्रस्तुति

Mumbai , 22 नवंबर . Actor टाइगर श्रॉफ अपने ऊपर हुए हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए. उन्होंने Mumbai में आयोजित ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ इवेंट में ‘देवा श्री गणेशा’ गाने पर परफॉर्म किया.
टाइगर श्रॉफ ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, “फिर से सबके सामने आकर खुशी हुई. इस साल फिर से अपने शो की शुरुआत करने के लिए मुझे आमंत्रित करने के लिए Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस का धन्यवाद. यह हमेशा एक सम्मान की बात होती है.”
स्टेज पर टाइगर सिर्फ लाल रंग की धोती-स्टाइल पैंट पहने नजर आए. उन्होंने अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए कई हार और मेटैलिक आर्म कफ (बांह पर पहनने वाले कड़े) पहने थे. उनके कंधों पर एक सजावटी कपड़ा भी था.
दरअसल, टाइगर ने गोलीबारी की घटना के लगभग एक महीने बाद social media पर भी वापसी की. टाइगर ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने “तेनु लेके जाना” का टीजर शेयर किया. उन्होंने साथ में लिखा, “एक और मौका, एक और डांस.”
टाइगर के इस पोस्ट पर उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया, “वह वापस आ गए हैं.”
18 अक्टूबर की शाम को जब टाइगर की कार Mumbai के जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकल रही थी, तब उन पर गोली चलाई गई थी. बाइक पर सवार तीन लोगों ने टाइगर की कार पर फायरिंग की. गनीमत रही कि टाइगर इस घटना में सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को चोटें आईं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो, टाइगर जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘लग जा गले’ में नजर आएंगे, जिसमें वह जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लग जा गले’ 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में आएगी. इसके अलावा टाइगर की एक और फिल्म भी बन रही है, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं.
–
एएसएच/वीसी


