Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस से लेकर नीतीश सेतु विवाद तक, कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने पूछे तीखे सवाल

Jharkhand हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस से लेकर नीतीश सेतु विवाद तक, कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने पूछे तीखे सवाल

रांची, 22 नवंबर . कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने Sunday को Jharkhand हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति, निशिकांत दुबे की प्रस्तावित किताब, सोने की खरीद, नीतीश कुमार और सेतु संबंधी टिप्पणी, मोहम्मद सिराज विवाद और राहुल गांधी से माफी की बीजेपी की मांग पर प्रतिक्रिया दी.

सीएम हेमंत सोरेन ने Jharkhand हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को लेकर पत्र लिखा है. वर्तमान चीफ जस्टिस 27 नवंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने Sunday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि स्वाभाविक तौर पर राज्य में कानून और न्याय की मजबूती के लिए उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का होना अति आवश्यक है, ताकि न्याय मिलता रहे तो इस बाबत Chief Minister ने पत्र लिखा है और हमें ये लगता है कि इसी से ये संजीदगी प्रदर्शित होती है कि हम कानून का राज्य स्थापित करने में कितने संजीदा है.

गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर किताब लिखने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि किताब में मारुती कंपनी, नेशनल हेराल्ड, बोफोर्स विवाद और 2004 से 14 के दौरान सोनिया गांधी की Political भूमिका से जुड़े सवालों को शामिल किया जाएगा.

इस पर उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे को हम गंभीरता से लेते नहीं है और कम से कम सोनिया ने एक किताब लिख करके उन्हें बेचैन तो कर दिया है. अब निशिकांत भी अपने रोजगार में लग जाएं और लिखे किताब, क्योंकि Prime Minister और देश के गृह मंत्री तो इनको कोई रोजगार दिए नहीं है. जो दूसरी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में आई अन्नपूर्णा को मंत्री बना दिया, लेकिन निशिकांत को इसी तरह बयानवाजी के लिए छोड़ दिया है. इनको गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है.

Prime Minister मोदी ने पिछले साल सोने की खरीद कम करने की अपनी अपील पर लोगों की प्रतिक्रिया पर खुशी जताई. Lucknow में राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी अपील मानी और सोना कम खरीदा, जिससे सोने की कीमतों में गिरावटें आईं और लोगों का पैसा बचा. उन्होंने इसकी तुलना पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री की एक वक्त का भोजन छोड़ने की अपील से की.

इस पर उन्होंने कहा कि अपनी पीठ देश के Prime Minister अब खुद थपथपा रहे हैं, क्योंकि वैश्विक मंच पर कोई उनका पीठ थपथपा नहीं रहा. किसान इनके समर्थन में नहीं, युवा इस देश में, इनके समर्थन में नहीं. यहां तक कि अब इनके पार्टी के लोग भी अब इनके खिलाफ हो गए हैं. ऐसे में Prime Minister अपनी पीठ को स्वयं थपथपा रहे हैं.

बिहार में नीतीश सेतु का Prime Minister ने उद्घाटन किया, उसको लेकर राजन ने सवाल उठाया है और कहा है कि इसमें बीजेपी और केंद्र का योगदान नहीं है. 2015 में महागठबंधन के समय इसका निर्माण शुरू हुआ था. तेजस्वी यादव ने नामकरण को लेकर आपत्ति करते हुए कहा कि नाम आमतौर पर उन लोगों के सम्मान में रखा जाता है, जो जीवित नहीं है और आरोप लगाया कि भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि नीतीश कुमार का Political वजूद खत्म हो गया है.

इसको लेकर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि बिहार वीरों की धरती है. बौद्धिक ज्ञान वाली धरती बिहार है. यह सही है कि उस पुल में योगदान महा यूपीए Government का था, लेकिन ठीक है रिबन Prime Minister ने काटा. हमें यह लगता है कि बिहार बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. 50 लाख से ऊपर लोग बिहार में बाढ़ के कारण पलायन करते हैं. उनकी आर्थिक स्थिति बुरी तरह खराब हो जाती है.

उन्होंने कहा, जब भी Prime Minister बिहार आएं, तो बाढ़ की स्थिति से कैसे निपटा जाए, क्या ब्लूप्रिंट है उनके पास. इस पर कभी Prime Minister ने चर्चा नहीं की, तो यह समझा जा सकता है कि सिर्फ अपना फोटोशूट करवाने के लिए Prime Minister कोई काम करते हैं.

क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का भारतीय पुरुष टेस्ट क्रिकेट टीम में सेलेक्शन नहीं होने को लेकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सिराज मुस्लिम बिरादरी से आते हैं, गरीब परिवार से आते हैं, जिसके कारण उनका सेलेक्शन नहीं हुआ है.

इससे पहले कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने भी इस मुद्दे को उठाया था और कहा कि उनको एक मुस्लिम होने का दर्द है. राकेश सिन्हा ने कहा कि हमें यह लगता है कि इस देश में 2014 के बाद से किसान होने का भी दर्द झेला जा रहा है. युवा होने का भी दर्द लोग झेल रहे हैं, अल्पसंख्यक होने का भी दर्द लोग झेल रहे हैं, तो 2014 के बाद से इस देश में लगातार ये घटनाएं घट रही हैं. इससे कोई इनकार नहीं कर सकता.

किसानों के ऊपर लाठी चला दो, उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर दो, युवाओं पर पैलेट गन का इस्तेमाल कर दो, उनकी आंखों की रोशनी छीन लो और अल्पसंख्यकों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार हो रहा है, यह सर्वविदित है.

बीजेपी ने राहुल गांधी से एक डिमांड की है. शिकागो में India की वैश्विक भूमिका को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर देश से माफी मांगने की मांग की है. राहुल गांधी ने वहां कहा था कि India वैश्विक मामलों में साइड प्लेयर है. इस पर उन्होंने कहा कि माफी Prime Minister को मांगनी चाहिए. 26 बहनों का सुहाग उजाड़ने वाला आतंकवादी पकड़ा नहीं गया, मारा नहीं गया. जिस देश में वो आतंकवादी पनाह लेता है, उसके मंत्री का India की राजधानी में स्वागत करते हैं.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने India की 7 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए Prime Minister Narendra Modi की नीतियों की सराहना की. उन्होंने India की कम ब्याज दर का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका भी ऐसी नीतियों से तेज आर्थिक विकास हासिल कर सकता है.

इस पर राकेश सिन्हा ने कहा कि हां, India की सराहना डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं और भारतीयों को जेल में बंद रखे हुए हैं तो यह एक इवेंट है. Prime Minister जब-जब डोनाल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ करवाते हैं, तब इसका असर भारतीयों को झेलना पड़ता है. India की जीडीपी पूरी तरह असमानता के दौर से गुजर रही है.

–

डीके/वीसी

Share