Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘मंत्री पद सत्ता नहीं, सेवा का दायित्व’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भाजपा नेताओं को नसीहत

‘मंत्री पद सत्ता नहीं, सेवा का दायित्व’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भाजपा नेताओं को नसीहत

हरिद्वार, 22 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Sunday को हरिद्वार में भाजपा उत्तराखंड की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम के दूसरे दिन पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में आकर मेरे मन में चार भाव पैदा हो रहे हैं. ये भाव शांति, प्रसन्नता, उपलब्धि और विश्वास हैं.

उन्होंने कहा कि जहां तक पहले भाव का सवाल है, क्योंकि हरिद्वार अध्यात्म की नगरी है, ऐसे में कोई भी ऐसा व्यक्ति, जो अध्यात्म और भारतीय संस्कृति में थोड़ा भी भाव रखता है, उसको हरिद्वार में आकर शांति महसूस होगी. दूसरा भाव प्रसन्नता यानी उत्तराखंड के उन कार्यकर्ताओं के बीच जाना, जिनके साथ काम करने का मेरा लंबा अनुभव रहा है. ऐसे में हमारा पुराने साथियों के बीच जाना वाकई प्रसन्नता वाला भाव है. तीसरे भाव, उपलब्धि और संतोष की बात करें तो मुझे खुद विश्वास नहीं था कि उत्तराखंड में हमारी दूसरी बार Government बन जाएगी, लेकिन अब जो मैं कार्यकर्ताओं का हुजूम और उनके चेहरों की चमक देख रहा हूं, उसे देखकर लगता है कि तीसरी बार भी उत्तराखंड में हमारी Government बनने जा रही है. रही बात चौथे भाव यानी विश्वास की तो विश्वास यह है कि जनता ने हमें आशीर्वाद और समर्थन दिया था और आज भी उत्तराखंड के सामान्य नागरिक से बात करता हूं तो वह Government और Government के कामकाज की तारीफ करता है. ऐसे में उत्तराखंड में भाजपा की तीसरी बार Government बनना तय है.

उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर घुसपैठियों को भगाने वाली Government बनाएंगे, हम एक बार फिर उत्तराखंड की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा करने वाली Government बनाएंगे और ऐसा होकर रहेगा. उत्तराखंड में हमारा और आपका कमल कमाल कर रहा है. आज 20 से ज्यादा राज्यों में एनडीए की Government है. भाजपा को लगातार जो विजय हासिल हो रही है, उसके पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला, हमारे Prime Minister Narendra Modi का नेतृत्व और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य हैं. दूसरा, भाजपा की जीत के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और हमारा मजबूत संगठन है. अगर उत्तराखंड में भाजपा संगठन मजबूत न होता तो ऐसे मजबूत और मेहनती कार्यकर्ता आज यहां न बैठे होते.

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा संगठन एक विचार की नींव पर खड़ा है, जो हमें हमेशा याद रखनी चाहिए और यही बात हमें दूसरे संगठनों से अलग करती है. हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे. यह एक Political विरोध नहीं था, बल्कि पूरे देश के लिए एक वैचारिक संदेश था. उसके बाद उस विचार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के रूप में आर्थिक और सामाजिक विस्तार दिया. जब मैं एकात्म मानववाद की बात करता हूं तो लोग कहते हैं कि यह विषय बहुत जटिल है, जिसे समझना आसान काम नहीं है. दीन दयाल जी चाहते थे कि हर भारतीय नागरिक को परमात्मा ने तन, मन और विवेक दिया है और इसके अतिरिक्त आत्मा दी है. हम ऐसी Government चलाना चाहते हैं, जिसमें व्यक्ति की इन चारों इंद्रियों को सुख और सम्मान मिले.

उन्होंने कहा कि हमारे यहां कहा गया है कि आत्मा और परमात्मा का मिलन ही मोक्ष का मार्ग है. इसी एकात्म मानववाद के मार्ग पर हमारी भाजपा Government चल रही है. किसी Political पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है तो वह पार्टी और उस पार्टी की सत्ता दिशाहीन हो जाती है. क्योंकि हमें न केवल Government बनानी है, बल्कि अपने संगठन को भी मजबूत बनाना है, जीवंत बनाना है और विचारशील भी बनाना है. आज जब भाजपा देश के कोने-कोने में विस्तार पा रही है, हमें याद रखना होगा कि हमारी यह यात्रा किसी शॉर्टकट से सत्ता पाने की यात्रा नहीं है. लंबे समय तक हमारे कार्यकर्ताओं ने अपना खून-पसीना बहाया है, तब जाकर हम सब यहां पर बैठे हैं. जहां तक कांग्रेस और अन्य दलों की बात है तो उन्होंने जाति और भाषा के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें गौरव की अनुभूति होनी चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसकी अपनी एक विचारधारा है. हम अंत्योदय के विचार से प्रेरित हैं और मानते हैं कि समाज में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास होना चाहिए. भाजपा कोई साधारण दल नहीं है, यह एक ऐसी विचारधारा है, जहां हमें चुनाव हारना मंजूर है, लेकिन विचारधारा से हटना मंजूर नहीं है. आज हम में से कई लोग मंत्री पद का निर्वहन कर रहे हैं. हमें इस सच्चाई को समझना चाहिए कि यह हमारे लिए कोई स्टेटस सिंबल नहीं है. कभी-कभी हम जैसे लोगों के मन में भी यह भाव पैदा हो जाता है, लेकिन हमें इससे बचना चाहिए. क्योंकि हम आज जो भी हैं, आपके कारण हैं. जब कोई जनप्रतिनिधि मंत्री बनता है तो जनविश्वास का एक ध्वजवाहक होता है. मंत्री पद एक शक्ति की कुर्सी नहीं, बल्कि सेवा की एक चौकी है.

–

एमएस/एबीएम

Share