रक्षा तकनीक से सैन्य प्रशिक्षण तक, भारत और चेक गणराज्य ने तलाशे सहयोग के नए रास्ते

New Delhi, 22 नवंबर . भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. इस यात्रा से India और चेक गणराज्य के बीच रक्षा संबंधों को नई मजबूती मिली है. दोनों देशों ने सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा तकनीक, सैन्य क्षमताओं के विकास और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की.
खास बात यह रही कि इस दौरान दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने और India की आत्मनिर्भर India की सोच के अनुरूप तकनीकी सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर जोर दिया गया. Sunday को सेना ने इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान जनरल धीरज सेठ ने चेक गणराज्य के सैन्य, राजनयिक और रक्षा उद्योग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें कीं.
उन्होंने प्राग स्थित चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय में प्रथम उप प्रमुख और उप रक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र चेपेल्का से मुलाकात की. इस दौरान बदलते वैश्विक सुरक्षा हालात, रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण और दोनों देशों की सेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा हुई. जनरल धीरज सेठ को चेक सशस्त्र बलों की भविष्य की सैन्य तैयारियों और आधुनिकीकरण से जुड़ी योजना ‘होराइजन 2035’ के बारे में भी जानकारी दी गई. इसमें भविष्य के युद्धों के बदलते स्वरूप, नई तकनीकों के इस्तेमाल और सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाने की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई.
इस अवसर पर सेना प्रमुख ने जनरल स्टाफ मुख्यालय में पुष्पचक्र अर्पित कर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी. भारतीय सेना प्रमुख ने चेक गणराज्य में India के राजदूत रवीश कुमार के साथ वहां की उपविदेश मंत्री मैरी चातार्दोवा से भी मुलाकात की. बैठक में India और चेक गणराज्य के संबंधों को और मजबूत बनाने तथा साझा हितों वाले क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
यात्रा के दौरान जनरल धीरज सेठ ब्रनो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस और नाटो के संयुक्त रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु रक्षा उत्कृष्टता केंद्र भी पहुंचे. यहां उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बातचीत की. इस दौरान सैन्य शिक्षा, विशेष प्रशिक्षण, संस्थागत आदान-प्रदान और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ाने में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया.
सेना प्रमुख ने चेक थल सेना की चौथी रैपिड डिप्लॉयमेंट ब्रिगेड का भी दौरा किया. यहां उन्हें ब्रिगेड की संगठनात्मक संरचना, परिचालन भूमिका और सैन्य क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान दोनों पक्षों ने तेजी से सैनिकों की तैनाती, अभियान संबंधी तैयारियों और आधुनिक सैन्य कार्यप्रणालियों को लेकर अपने अनुभव साझा किए. इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव चेक गणराज्य के रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक रही.
जनरल धीरज सेठ ने अंतर-Governmentी सहयोग एजेंसी (एएमओएस) के उप महानिदेशक, चेक रक्षा एवं सुरक्षा उद्योग संघ (एओबीपी) के उपाध्यक्ष और वहां की रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. बैठक में दोनों देशों की रक्षा उत्पादन क्षमताओं, नई तकनीकों में सहयोग और रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा हुई. यहां India की आत्मनिर्भर India की पहल के अनुरूप दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सीधे सहयोग को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया.
जनरल धीरज सेठ की इस यात्रा से India और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है. इससे सैन्य प्रशिक्षण, पेशेवर आदान-प्रदान, रक्षा क्षमताओं के विकास, उभरती तकनीकों और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर खुलेंगे.
–
जीसीबी/एसके


