Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की छोड़ी हुई चप्पलें अपने पास रख ली थीं, पंकज त्रिपाठी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मनोज बाजपेयी की छोड़ी हुई चप्पलें अपने पास रख ली थीं, पंकज त्रिपाठी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Mumbai , 22 नवंबर . मशहूर Actor पंकज त्रिपाठी ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपने आदर्श मनोज बाजपेयी के साथ शामिल होने पर एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया. ‘मिर्जापुर’ के Actor ने उस समय को याद किया जब उन्होंने एक होटल से मनोज बाजपेयी की चप्पलें चुरा ली थीं.

पंकज ने बताया कि जब वह Patna के एक होटल में किचन सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे, तब मनोज वहां रुके थे. ‘द फैमिली मैन’ Actor गलती से अपनी चप्पलें होटल में ही छोड़ गए थे, तो पंकज ने स्टाफ से कहकर वे चप्पलें खुद ले लीं.

अपने जीवन का एक भावुक पल साझा करते हुए पंकज ने कहा, “मुझे पता चला कि मनोज जी (मनोज बाजपेयी) यहां आए हैं. उस समय मैं थिएटर करता था, इसलिए किचन स्टाफ को यह बात पता थी. मैंने उनसे कहा कि जब भी वह अपने कमरे से कुछ ऑर्डर करें, तो मैं ही उसे लेकर जाऊंगा. मैं वहां गया, भैया (मनोज बाजपेयी) से मिला और कहा, ‘प्रणाम, मैं भी थिएटर करता हूं.’ फिर उनके पैर छुए और कमरे से बाहर आ गया.”

“अगले दिन, वह चेक-आउट करके एयरपोर्ट के लिए निकल गए लेकिन वह अपनी हवाई चप्पलें वहीं छोड़ गए. हाउसकीपिंग सुपरवाइजर ने मुझसे कहा, ‘अरे! तुम्हारे मनोज भैया तो चले गए लेकिन अपनी चप्पलें यहीं छोड़ गए हैं.’ मैंने कहा, ‘इसे जमा मत करो, मुझे दे दो.’”

पंकज ने बताया कि उन्होंने एक शिष्य की तरह मनोज बाजपेयी की चप्पलें अपने पास रख ली थीं. ‘ओएमजी 2’ के Actor ने कहा, “एकलव्य की तरह, अगर मैं भी उनकी खड़ाऊं ​​(चप्पलों) में अपने पैर डाल सकूं…” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में मनोज बाजपेयी (सरदार खान) के साथ काम किया था. इस दो-भाग वाली सीरीज की मुख्य कास्ट में ऋचा चड्ढा (नगमा खातून), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फैजल खान), तिग्मांशु धूलिया (रामाधीर सिंह) और जयदीप अहलावत (शाहिद खान) शामिल हैं.

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दोनों भाग 2012 में दर्शकों के सामने आए थे.

–

एएसएच/पीएम

Share