Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सुशासन दिवस पर जेडीयू का फोकस, नीरज कुमार बोले- बिहार की बदली तस्वीर नीतीश की देन

सुशासन दिवस पर जेडीयू का फोकस, नीरज कुमार बोले बिहार की बदली तस्वीर नीतीश की देन

सुशासन दिवस पर जेडीयू का फोकस, नीरज कुमार बोले- बिहार की बदली तस्वीर नीतीश की देन

Patna, 22 नवंबर . जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने 24 नवंबर को गुड गवर्नेंस डे सेलिब्रेशन, बिहार में स्कैम से इन्वेस्टमेंट की तरफ जाने पर पीएम मोदी की बातों और नीतीश सेतु नाम रखने के विवाद पर तेजस्वी यादव की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने Sunday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जब आतंकराज के खिलाफ जनता का जनादेश लिया तो मीडिया के साथियों ने पूछा था कि आपकी प्राथमिकता क्या है तो उन्होंने तीन बार बोला था- सुशासन, सुशासन, सुशासन.

सुशासन दिवस हम 24 नवंबर को पूरे बिहार में पंचायत और प्रखंड स्तर पर बैठक करके जिला स्तरीय कार्यक्रम करेंगे और यह सतत हमारा वर्षवार कार्यक्रम चलेगा. चूंकि बिहार की तस्वीर अगर बदली है तो सुशासन से बदली है तो उन उपलब्धियों की चर्चा करेंगे. इस दौरान अपने नेता के नेतृत्व की चर्चा करेंगे.

Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को बिहार में गंगा नदी पर बने 6-लेन केबल-स्टेड पुल का उद्घाटन किया और उसका नाम नीतीश सेतु रखा. इस पर चल रहे विवाद और तेजस्वी यादव की बातों को लेकर उन्होंने कहा कि जब राबड़ी देवी राज्य की Chief Minister थीं, तब उन्होंने अपने नाम पर राघोपुर में राबड़ी देवी उच्च विद्यालय बनाया था.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पद से हट गए हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने पुल का नाम नीतीश सेतु रखा है. इससे पहले जेपी सेतु, वीर कुंवर सिंह सेतु और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सेतु नाम रखे जा चुके हैं. इसी प्रकार नीतीश सेतु नाम रखे जाने पर बिहारवासियों को गौरव हो रहा है, लेकिन राघोपुर की जनता तो Political शाप देगी कि आप लोगों ने वहां का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन एक पुलिया का भी निर्माण नहीं करवाया.

अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं अग्निवीर जैसे पदों को समाप्त कर दूंगा. इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप तो क्षेत्रीय पार्टी हैं. आप कहां अग्निवीर में जा रहे हैं. आपको तो उत्तर प्रदेश के Police बल के लिए जनता जनादेश नहीं दे रही है और आप अग्निवीर की चिंता कर रहे हैं. सच यह है कि आप राजनीति में पराजित योद्धा है.

बिहार की तस्वीर जो बदली है. आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जो निर्माण किया है. पंडित नेहरू का स्वप्न था कि गंगा पर ब्रिज बने. आज 7-7 पुल बन गए. उन्होंने कहा कि आज इन्वेस्टमेंट के लिए चूंकि लैंड, लॉ एंड ऑर्डर, स्टेट हमारा है. अभी इन्वेस्टर मीट हमने करवाई, तो स्वाभाविक है. प्रस्ताव बड़े पैमाने पर आ रहे हैं. जहां फिरौती के लिए अपहरण होता था, आज वहां उद्योग लगाए जाने की बात हो रही है. बिहार की तस्वीर बदली है. Prime Minister इसकी तकदीर बदलना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि राजनेता वह नहीं होता है, जो केवल अपने लिए सोचता है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए सोचता है. वह स्टेट्समैन कहलाता है. Prime Minister मोदी ने इस ग्लोबलाइजेशन के दौर में, जब सोने का दाम बढ़ रहा था, लोगों से अनुरोध किया था कि अपने मन को नियंत्रित करिए, सोना न खरीदें.

आज सोने का दाम घट गया, लोगों ने उसको स्वीकार किया, तो स्वाभाविक है कि Prime Minister मोदी ने दूरदर्शी सोच के तहत यह बताया था कि ग्लोबलाइजेशन के दौर में सोने का मूल्य हम नहीं, केवल बाजार तय कर सकता है. वह बाजार मूल्य उसके तय होने का मापदंड है. ऐसी स्थिति में अगर सोने का दाम आज घटा है तो यह पीएम मोदी के अपील का असर है.

–

डीके/वीसी

Share