Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
समाज,राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में सीएए प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल, 2.6 लाख से अधिक आवेदक इंतजार में

पश्चिम बंगाल में सीएए प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल, 2.6 लाख से अधिक आवेदक इंतजार में

कोलकाता, 21 नवंबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी की हालिया घोषणा के बावजूद कि पड़ोसी देश बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी. इस काम की धीमी गति ने Government की समय-सीमा पूरी करने की क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

राज्य सचिवालय के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सीएए के तहत नागरिकता के लिए कुल 2,89,950 आवेदन जमा किए गए हैं. इनमें से 2,61,680 आवेदक अभी नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जो इस प्रक्रिया की धीमी गति को दर्शाता है.

इसका मतलब यह है कि अब तक केवल 28,270 आवेदकों को ही नागरिकता प्रमाण-पत्र मिले हैं, जो कुल आवेदनों का 10 प्रतिशत से भी कम है. राज्य Government के एक अधिकारी ने बताया कि ज्‍यादातर आवेदन सत्यापन (वेरिफिकेशन) के अलग-अलग चरणों में अटके हुए हैं.

आवेदकों में से ज्‍यादातर लोग मतुआ समुदाय से हैं जो सामाजिक रूप से पिछड़ा हिंदू समुदाय है और जिसकी जड़ें तत्कालीन पूर्वी Pakistan तथा वर्तमान बांग्लादेश में हैं. इस समुदाय के सदस्य विभाजन और बाद के दशकों में धार्मिक उत्पीड़न के कारण India आकर बस गए थे.

31 दिसंबर की समय-सीमा नजदीक आने और सत्यापन प्रक्रिया के धीमे चलने के कारण राज्य Government ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की कि इस काम में तेजी लाने के लिए 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को तैनात किया जाएगा.

इन अधिकारियों को दो महीने के लिए उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों में नियुक्त किया जा रहा है, क्योंकि राज्य में मतुआ शरणार्थियों की सबसे ज्‍यादा आबादी इन्हीं दो जिलों में है.

19 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की, जिसके तहत पश्चिम बंगाल सहित आठ सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासितृृ प्रदेशों के जिलाधिकारियों को सीएए के तहत नागरिकता प्रमाण-पत्र जारी करने का अधिकार दिया गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रमाणपत्र जारी करना शुरू तो किया, लेकिन इसकी गति उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है.

Chief Minister ने पहले मतुआ समुदाय को आश्वासन दिया था कि सीएए के तहत शरणार्थियों को पहले नागरिकता दी जाएगी और उसके बाद उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे.

इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने Friday शाम को घोषणा की कि राज्य की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (एसएसआर), जो 23 नवंबर से शुरू होने वाला था, उसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है.

Political जानकारों का मानना ​​है कि इस स्थगन का संबंध सीएए के तहत हाल ही में नागरिकता पाने वालों को मतदाता सूची में शामिल करने की संभावना से हो सकता है.

–

एएसएच/पीएम/वीसी

Share