महाराष्ट्र: ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर बुजुर्ग से पांच लाख रुपए की ठगी

पुणे, 21 नवंबर . पुणे के औंध इलाके में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग को Mumbai एटीएस का Police अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने पांच लाख रुपए का चूना लगा दिया. आरोपियों ने बुजुर्ग पर Pakistanी आतंकियों की मदद करने और इसके लिए 500 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया. इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बैंक खाते में पांच लाख रुपए जमा करा लिए.
Police के अनुसार, शिकायतकर्ता जयदेव सिताराम भालशंकर (66) को 31 अक्टूबर को आरोपियों ने फोन कर खुद को Mumbai एटीएस का Police इंस्पेक्टर बताया. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने Pakistanी आतंकियों की मदद की है और इसके लिए 500 करोड़ रुपए लिए हैं. इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने का दावा भी किया गया.
इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल किया और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पूछताछ शुरू की. उन्हें धमकाया गया कि जांच और पूछताछ के बारे में किसी को कुछ न बताएं. आरोपियों ने उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल की और बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पांच लाख रुपए जमा कराने के लिए मजबूर किया.
ठगी का एहसास होने के बाद शिकायतकर्ता ने Police से संपर्क किया. इस मामले में चतुःशृंगी Police स्टेशन में 20 नवंबर को मामला दर्ज किया गया है. Police ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
–आईएनएस
एमएस/


