Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
समाज,राजनीति,राष्ट्रीय

कालीगंज में महुआ मोइत्रा पर हमला, भाजपा बोली-सिर्फ अंडे फेंके गए, बम नहीं

कालीगंज में महुआ मोइत्रा पर हमला, भाजपा बोली सिर्फ अंडे फेंके गए, बम नहीं

कालीगंज में महुआ मोइत्रा पर हमला, भाजपा बोली-सिर्फ अंडे फेंके गए, बम नहीं

कोलकाता, 19 नवंबर . तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि Thursday को नादिया जिले के कालीगंज ब्लॉक में एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन पर फिर से अंडों से हमला किया गया. उन्होंने इस घटना को लेकर India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) और कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की मांग की है.

मोइत्रा ने अपने social media हैंडल पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं. आरोप है कि कैसे वह और नादिया जिले के कालीगंज विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विधायक अलीफा अहमद, कालीगंज ब्लॉक में एक पार्टी बैठक में शामिल होने जा रही थीं, तभी भाजपा समर्थित गुंडों ने उन पर अंडों से हमला कर दिया.

अपने social media पोस्ट के जरिए India के मुख्य न्यायाधीश और कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का ध्यान इस मामले की ओर खींचते हुए कृष्णानगर से दो बार की सांसद मोइत्रा ने दावा किया कि भाजपा के गुंडों ने उनकी कार को धक्का दिया और उन पर तथा अलीफा अहमद पर लाठियों और अंडों से हमला किया, जबकि Police उन्हें रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही थी.

एक वीडियो संदेश में मोइत्रा ने दावा किया, ” Police ने मुझसे वहां से चले जाने को कहा. हमें पहले से ही जानकारी थी कि ऐसा हो सकता है, इसलिए हमने वहां जाने से पहले ही Police को बता दिया था. इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया.”

उसी पोस्ट में, मोइत्रा ने Supreme Court के जस्टिस दीपांकर दत्ता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इसे ही अदालत की अवमानना कहते हैं, जहां पश्चिम बंगाल Police ने भाजपा के साथ मिलकर उन पर फिर से हमला करवाया, जिसे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया था.

उन्होंने India के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को भी चुनौती दी कि वे अदालत में खड़े होकर इस घटना को सही ठहराने की हिम्मत दिखाएं. संभवतः जस्टिस दत्ता का जिक्र उन्होंने इस संदर्भ में किया था कि इस साल सितंबर में उन्होंने एक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया था कि जब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को गोलियों का सामना करना पड़ा था तो महुआ मोइत्रा अंडों के हमलों को लेकर इतनी चिंतित क्यों हैं.

हालांकि भाजपा के नादिया जिला मीडिया संयोजक संदीपन मजूमदार ने मोइत्रा के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन पर हुए अंडे के हमले के पीछे भाजपा कार्यकर्ता थे. उन्होंने दावा किया कि यह घटना मोइत्रा के खिलाफ जनता के गुस्से का नतीजा है, जो उनके द्वारा अतीत में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की वजह से है.

मजूमदार ने कहा, “पश्चिम बंगाल में जब तृणमूल कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने जिस तरह से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया था. सत्ता बदलने के बाद अब आम लोगों की ओर से यह एक स्वाभाविक विरोध है. उन पर बम नहीं, बल्कि सिर्फ अंडे फेंके गए हैं. उन्होंने अतीत में जो कुछ किया था, उसके लिए अब उन्हें बस इतना ही झेलना पड़ रहा है.”

–

एएसएच/वीसी

Share