पंकज धीर की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने किया याद, स्टोरी पर शेयर की तस्वीर

Mumbai , 9 नवंबर . Actor जैकी श्रॉफ ने पंकज धीर को उनकी जयंती पर याद किया और दिवंगत Actor को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
जैकी ने अपने स्टोरीज सेक्शन में उनकी याद में पंकज धीर की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “पंकज धीर जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं.”
Actor पंकज धीर और जैकी श्रॉफ ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ काम किया है. इसमें जैकी श्रॉफ ने ‘जतारा’ का किरदार निभाया है, जो जंगल में एक मुजाहिद लीडर के अवतार में नजर आते हैं. वहीं, पंकज धीर ने फिल्म में ‘कर्ण’ का किरदार निभाया है. यह फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में उन्हें महाIndia के उनके पुराने ‘कर्ण’ वाले जुड़ाव और किरदार की झलक के साथ पेश किया गया है.
बता दें कि पंकज ने अपने ऑन-स्क्रीन करियर की शुरुआत 1981 में फिल्म पूनम से की थी. इसके बाद उन्होंने कई छोटी फिल्मों में रोल किए, जब तक कि उन्हें बड़ा ब्रेक नहीं मिला, बी. आर. चोपड़ा की महाकाव्य टेलीविजन सीरीज महाIndia में कर्ण के रूप में नजर आए.
उन्हें मूल रूप से अर्जुन के रूप में कास्ट किया गया था लेकिन अपनी मूंछें मुंडवाने से इनकार करने के कारण उन्हें कर्ण की भूमिका मिली. कर्ण की भूमिका पंकज धीर के करियर का हाईलाइट थी और इसने उन्हें India में घर-घर में पहचान दिलाई. वह हॉरर एंथोलॉजी टीवी सीरीज जी हॉरर शो के डेब्यू एपिसोड, दस्तक में अर्चना पूरन सिंह के साथ लीड रोल में नजर आए.
उन्होंने टीवी सीरीज कानून में डिफेंस वकील के रूप में लीड रोल भी निभाया, जो कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित एक सीरीज थी. वह 1993 की एक्शन फिल्म परदेसी में हुसैन के रूप में नजर आए. उन्होंने 1994 में फैंटेसी टीवी सीरीज चंद्रकांता में राजा शिवदत्त के मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया.
2010 में उन्होंने Mumbai में अभिन्नय एक्टिंग अकादमी खोली, जिसमें Actor गुफी पेंटल फैकल्टी हेड थे. उन्होंने 2014 में रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म माय फादर गॉडफादर का निर्देशन किया. 2011 में वह जी टीवी की ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज शोभा सोमनाथ की में नजर आए थे.
–
एनएस/पीएम


