Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘सड़क किसी की निजी संपत्ति नहीं,’ अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के जश्न से जुड़े विवाद पर नाजिया इलाही खान

‘सड़क किसी की निजी संपत्ति नहीं,’ अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के जश्न से जुड़े विवाद पर नाजिया इलाही खान

कोलकाता, 9 नवंबर . कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के जश्न को लेकर उठे विवाद पर भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद भी तृणमूल कांग्रेस का रवैया नहीं बदला है.

से बातचीत में नाजिया इलाही खान ने कहा कि अभिषेक बनर्जी एक सांसद हैं और संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं. इसके बावजूद सड़क पर जश्न मनाने की जिद की गई. सड़क किसी की निजी संपत्ति नहीं है. सड़क पैदल चलने वालों और आम जनता के लिए होती है. सड़क को बंद करके हुड़दंग और नेतागिरी दिखाना स्वीकार नहीं किया जा सकता. मौजूदा Government इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी.

नाजिया इलाही खान ने कहा कि एक तरफ पूरे पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय काली पूजा का उत्सव मना रहा है. लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में हिस्सा लिया है. आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के हिंदू इतने खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को यह खुशी बर्दाश्त नहीं हो रही है और वे लगातार इस पर सवाल उठा रही हैं. यही रवैया ही उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है.

अभिषेक बनर्जी को Police की ओर से नोटिस भेजे जाने के मामले पर भी नाजिया इलाही खान ने कहा कि सिर्फ कालीघाट Police स्टेशन ने ही नोटिस क्यों भेजा है. गिरीश पार्क Police स्टेशन ने अब तक अभिषेक बनर्जी को नोटिस क्यों नहीं दिया है. अक्टूबर महीने के अंत में उन्होंने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरीश पार्क Police स्टेशन में एक First Information Report दर्ज कराई थी. कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अब तक उस मामले में भी नोटिस चला जाना चाहिए था. पंद्रह-सोलह दिन बीत जाने के बाद भी नोटिस क्यों नहीं पहुंचा, इस पर उन्होंने सवाल उठाया.

नाजिया इलाही खान ने आगे कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी के घर पर दो बार, सात बार या जितनी बार भी हमला हुआ है, तो उन्होंने कानूनी रूप से क्या कदम उठाए हैं. क्या उन्होंने इस संबंध में कोई शिकायत पत्र दिया है. हमला किसने किया, कब किया और कहां किया, इसकी जानकारी Police को दी गई है या नहीं, यह भी सामने आना चाहिए. अगर शिकायत दी गई है तो वह शिकायत पत्र सार्वजनिक किया जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर आकर Police प्रशासन और Chief Minister को धमकी दी जा रही है, लेकिन शिकायत पत्र नहीं दिखाया जा रहा है.

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नाजिया इलाही खान ने कहा कि अगर बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन पहले ही दे दी गई थी, तो ममता बनर्जी ने बॉर्डर पर जाकर कितनी बार निरीक्षण किया. बीएसएफ के जवानों से कितनी बार मुलाकात की. Chief Minister के रूप में उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों के साथ कितनी बार बैठक की. ममता बनर्जी को इस बारे में आंकड़े देने चाहिए कि उन्होंने फेंसिंग को लेकर अधिकारियों से क्या-क्या सवाल पूछे?

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए ही तृणमूल के वोटर रहे हैं. उन्होंने कहा कि साल 2024 में जब बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन चल रहा था, तब ममता बनर्जी ने वहां के लोगों को पश्चिम बंगाल में आने का निमंत्रण दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे थे, मंदिर तोड़े जा रहे थे और स्वामी चिन्मय प्रभु के साथ मारपीट की जा रही थी. ऐसे लोगों को निमंत्रण देना गलत था. उन्होंने कहा कि अब वही लोग फेंसिंग की बात कर रहे हैं, जो झूठ है.

उन्होंने कहा कि झूठ के पैर लंबे नहीं होते. अब जमाना बदल चुका है. यह पंडित जवाहरलाल नेहरू का जमाना नहीं है, जब रेडियो पर कही गई बात को ही जनता सच मान लेती थी. अब जमाना स्मार्ट हो चुका है. यह Prime Minister मोदी के ‘विकसित भारत’ का जमाना है. पश्चिम बंगाल की जनता भी अब आधुनिक हो चुकी है और उसे सब कुछ पता है.

नई Government पर दमन की रणनीति अपनाने के आरोपों पर नाजिया इलाही खान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की Government ने क्या किया है, यह किसी से छिपा नहीं है. आज भी पश्चिम बंगाल में एक लाख नागरिकों पर सिर्फ 105 Police अधिकारी हैं. पंद्रह साल में Police अधिकारियों की भर्ती और संख्या बढ़ाने का काम क्यों नहीं किया गया. आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के 40-42 ऐसे घरों में बिजली पहुंच रही है, जिनमें पहले बिजली नहीं थी. इस बारे में ममता बनर्जी को जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने अपने परिवारवाद की राजनीति की है. पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की Government है, यहां कानून-व्यवस्था और संवैधानिक Government है. पश्चिम बंगाल को Chief Minister के रूप में भगवान शिव का अवतार मिला है.

–

पीआईएम/एबीएम

Share