कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए रामलला से माफी भी मांगें अखिलेश : ब्रजेश पाठक

Lucknow, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित राम मंदिर और सनातन धर्म को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव पर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक और मंत्री दयाशंकर सिंह ने निशाना साधा है. भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव पर चुनावी लाभ के लिए सनातन संस्कृति और हिंदू समाज का समर्थन करने का दिखावा करने का आरोप लगाया. साथ ही, राम मंदिर में दर्शन और पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर भी सवाल उठाए.
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी भी सच्चे मन से सनातन धर्म को नहीं अपनाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव आगामी चुनावों में वोट हासिल करने के लिए सनातन संस्कृति और हिंदुओं का समर्थन करने का दिखावा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party को हिंदुओं के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति तुष्टीकरण, वोट बैंक और जातिगत समीकरणों पर आधारित है. पार्टी के पास आम लोगों के कल्याण के लिए कोई ठोस योजना नहीं है.
वहीं, सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के तहत इस तरह के बयान देती है. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति निहत्थे लोगों पर गोली चलाने की विचारधारा को स्वीकार नहीं करती.
पाठक ने आरोप लगाया कि सपा एक तरफ हिंदू वोट हासिल करना चाहती है और भगवान श्रीराम की शरण में जाना चाहती है जबकि दूसरी तरफ उसकी राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित है. सपा नेता सच्चे मन से भगवान राम और हनुमान के भक्त नहीं हो सकते.
इस बीच, प्रदेश Government के मंत्री दया शंकर सिंह ने भी अखिलेश यादव को राम मंदिर जाकर दर्शन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं, तो उन्हें मंदिर में दर्शन कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेना चाहिए.उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना के लिए भगवान श्रीराम से क्षमा मांगनी चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव समुदाय विशेष के वोट हासिल करने के कारण मंदिर जाने से बच रहे हैं. उन्हें डर है कि राम मंदिर जाने से उनका वोट बैंक प्रभावित हो सकता है. उन्होंने अखिलेश यादव के भगवान श्रीकृष्ण का वंशज होने संबंधी दावों का भी उल्लेख करते हुए सवाल उठाए.
–
एसएके/पीएम


