Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, social media पर मचा बवाल

Mumbai , 9 नवंबर . ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस को लॉस एंजिल्स में दीपावली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करने के बाद social media पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल, Actress प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने परिवार संग दीपावली सेलिब्रेशन की पार्टी रखी थी और पारंपरिक लिबास में तस्वीरें social media पर शेयर की थीं, जिनमें वाइब, डेकोर और खाना शामिल था.

उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर दीपावली मनाई थी और पारंपरिक लिबास में तस्वीरें social media पर शेयर की थीं. शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के हाथ में फ्राइड प्राउन (झींगा) जैसा नॉन-वेज फूड दिखाई दिया, जिसके बाद social media यूजर्स ने दिवाली के दिन मांसाहार को लेकर उनकी आलोचना की.

कई यूजर्स ने उनके पुराने बयानों को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने दिवाली पर पटाखे न चलाने की अपील की थी. कुछ लोगों ने तंज कसा कि अस्थमा का नियम सिर्फ दिवाली पर ही क्यों याद आता है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “दीपावली में नॉनवेज.”

एक और यूजर ने लिखा, “दीपावली पर कोई नॉनवेज कैसे खा सकता है और कैंडल क्यों, दीये क्यों नहीं.” प्रियंका अक्सर विदेश में रहते हुए भी अपनी भारतीय परंपराओं को जीवित रखने की बात कही है. उन्होंने निक और मालती के साथ अपनी फैमिली लाइफ में भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों को हमेशा जगह दी है.

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए भारतीय सिनेमा वापसी कर रही हैं. प्रियंका चोपड़ा इसमें ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभाती नजर आएंगी और इस फिल्म में एक्शन, टाइम ट्रैवल तथा एक शानदार डांस नंबर देखने को मिलेगा.

फिल्म में Actress के अलावा महेश बाबू (रुद्र के रूप में), प्रियंका चोपड़ा (मंदाकिनी के रूप में) और पृथ्वीराज सुकुमारन (खलनायक कुंभ के रूप में) में अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी अंटार्कटिका, अफ्रीका और वाराणसी जैसे विभिन्न स्थानों व कालखंडों से होकर गुजरती है.

–

एनएस/पीएम

Share