नई दिल्ली में भारत-मोल्दोवा एफओसी की तीसरी बैठक, दोनों देशों ने साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 11 नवंबर . India और मोल्दोवा के बीच ‘फॉरेन ऑफिस कॉन्सल्टेशन्स’ (एफओसी) का तीसरा दौर Wednesday को New Delhi में हुआ. इसमें Political, आर्थिक, ऊर्जा, कृषि और कनेक्टिविटी समेत द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई और दोनों देशों ने साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, India और मोल्दोवा के बीच आयोजित फॉरेन ऑफिस कॉन्सल्टेशन्स (एफओसी) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज ने किया. वहीं, मोल्दोवा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोल्दोवा के विदेश मंत्रालय में स्टेट सेक्रेटरी कोरिना कालूगारू ने किया.
बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें Political, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, वाणिज्य दूतावास से जुड़े मामलों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ाने जैसे विषय शामिल थे.
मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने ऊर्जा, कृषि, कनेक्टिविटी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया. साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के उन मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया जिनमें दोनों देशों की समान रुचि है. बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई.
India और मोल्दोवा के बीच लंबे समय से अच्छे और दोस्ताना संबंध रहे हैं. जुलाई 2026 में India के President की मोल्दोवा यात्रा, जो किसी भारतीय President की पहली यात्रा थी, ने दोनों देशों के रिश्तों को नई गति दी है.
मंत्रालय के अनुसार, बैठक में हुई चर्चाओं से India और मोल्दोवा के बीच साझेदारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि विदेश कार्यालय परामर्श की अगली बैठक मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ में आपसी सहमति से तय की जाने वाली तारीखों पर आयोजित की जाएगी.
इससे पहले Monday को India और लेबनान ने पहली ‘फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशंस’ (एफओसी) बैठक में हिस्सा लिया. इस बैठक की सह-अध्यक्षता India के विदेश मंत्रालय में कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन और लेबनान के विदेश एवं प्रवासी मामलों के मंत्रालय के महासचिव राजदूत अब्देल सत्तार इस्सा ने की.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, बैठक में भारत-लेबनान संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई. दोनों पक्षों ने Political-सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की.
व्यापार और निवेश, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फार्मास्यूटिकल्स (दवा उद्योग) को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया. इसके अलावा दोनों देशों ने साझा रुचि के कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
–
एवाई/डीकेपी


