अखिलेश अहंकार में न रहें, जनता फिर चूर-चूर करेगी उनके सपने: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 11 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अहंकार में न रहें, प्रदेश की जनता हर बार उनके अहंकार को चूर-चूर करती रही है. चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें करना और जीत के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना उनकी Political आदत बन गई है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार Government बनाएगी.
Wednesday को जारी बयान में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव ने 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन जनता ने उनके दावों की हकीकत बता दी. उस समय चुनाव के दौरान सपा समर्थित गुंडों, माफिया, अपराधियों और अराजक तत्वों ने जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया था, उसे प्रदेश की जनता भूली नहीं है.
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज पिछड़ों और दलितों के हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं. सच्चाई यह है कि Samajwadi Party का इन वर्गों के प्रति न कभी सम्मान रहा है, न आज है और न भविष्य में होगा. पिछड़े और दलित समाज के लोग सपा की Political नौटंकी और बयानबाजी को अच्छी तरह समझते हैं. सच्चे पीडीए वर्ग का अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है.
उप Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2024 के Lok Sabha चुनाव में मिली अप्रत्याशित सफलता को Samajwadi Party अपनी स्थायी Political ताकत समझने की भूल न करे. अखिलेश यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने का अधिकार है, लेकिन उनके सपने हकीकत में बदलने वाले नहीं हैं. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि पार्टी देशहित, जनहित, गरीबों, किसानों और महिला कल्याण के मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है. उसका एकमात्र एजेंडा राहुल गांधी को Prime Minister बनाना और देश की प्रगति को रोकना रह गया है. कांग्रेस का देश और जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है.
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर अयोध्या में बाबरी ढांचे के विध्वंस को लेकर भी निशाना साधा. मौर्य ने कहा कि यदि कोई India की बेटी या बहू स्वयं को मानता है तो छह दिसंबर को बाबरी के कलंकित ढांचे के ध्वस्त होने पर उसे गर्व की अनुभूति होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस घटना पर शर्म महसूस करते हैं, उनकी आंखों में आंसू आते हैं और आतंकवादियों के प्रति प्रेम उमड़ता है. ऐसे लोगों से राष्ट्रभक्ति की अपेक्षा कैसे की जा सकती है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की जनता जानती है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के मन में क्या चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को नुकसान पहुंचाने वाली और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर काम करने वाली साजिशों का केंद्र बन चुकी है. देश की जागरूक जनता कांग्रेस के इरादों को समझ चुकी है.
उप Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन Government देश और प्रदेश को विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए आयामों तक पहुंचा रही है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार Government बनाएगी. इसके बाद 2032, 2037, 2042 और 2047 में भी भाजपा की Government बनेगी. विकसित India और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि तक Samajwadi Party सत्ता से दूर रहेगी और कांग्रेस की देश की सत्ता में वापसी का सपना भी पूरा नहीं होगा.
–
विकेटी/डीकेपी


