Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘यहां और आगे के बीच फंसा हूं’, ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट

‘यहां और आगे के बीच फंसा हूं’, ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट

Mumbai , 11 नवंबर . Actor ऋतिक रोशन ने social media पर एक रहस्यमयी लेकिन विचारपूर्ण नोट साझा किया है, जिससे हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक हो गया है कि उनके मन में क्या चल रहा है.

एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘यहां और आगे आने वाले समय के बीच कहीं.’ तस्वीर में ऋतिक काले कपड़ों में एक कैज़ुअल पोज देते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में, ऋतिक रोशन ने अपनी कजिन और एक्ट्रेस पश्मीना रोशन का जन्मदिन मनाया और social media पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. एक्टर ने उन्हें परिवार की ‘जान और प्यार’ बताया और उनके शानदार स्वभाव, बुद्धिमानी और अनोखे व्यक्तित्व की तारीफ की.

एक्टर ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए पश्मीना के लिए एक भावुक जन्मदिन नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उनके प्रति अपना प्यार जताया और याद किया कि कैसे पश्मीना ने परिवार में खुशियां बिखेरी हैं.

उन्होंने लिखा, “हमारे परिवार की जान और प्यार, सबसे चमकदार रोशनी… आज हम तुम्हारे अद्भुत स्वभाव और तुम्हारी उस सहज बुद्धिमानी का जश्न मना रहे हैं, जो हर मौके को और भी जादुई बना देती है. सच कहूं तो, क्या हमें कोई ऐसा ‘सबसे खुशी का दिन’ याद है, जिसमें तुम शामिल न रही हो? मेरी प्यारी पश, तुम बहुत ही नेक दिल इंसान हो. एक ऐसा दिल जिसे मैं हमेशा सुरक्षित रखना चाहता हूं, और एक ऐसा व्यक्तित्व जिससे मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है. अपनी इस खूबसूरत चमक को कभी खोना मत. ऐसे ही चमकती रहो, हमें हैरान करती रहो, और बेझिझक वैसी ही बनी रहो जैसी तुम हो! आगे बढ़ती रहो, हमारे परिवार की इस होनहार जीनियस! हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं… जितना तुम सोच भी नहीं सकतीं. जन्मदिन मुबारक हो, खूबसूरत लड़की!”

काम की बात करें तो 52 वर्षीय एक्टर आखिरी बार 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई तमिल एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ में ‘रोडी’ के किरदार में एक कैमियो रोल में नजर आए थे. इसके अलावा, उन्होंने वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में भी एक कैमियो किया था, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले, अगस्त 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी.

–

एससीएच/डीकेपी

Share