Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सीएम हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

सीएम हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

साहिबगंज, 11 नवंबर . Chief Minister हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को Political झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी Wednesday को अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. बरहेट के झबरी में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व Chief Minister बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

Chief Minister के अपने विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के एक वरिष्ठ नेता का समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. भाजपा ने इसे बरहेट में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और झामुमो के जनाधार में गिरावट का संकेत बताया है. बाबूलाल मरांडी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन Government की नीतियों और कार्यशैली से जनता का मोहभंग हो रहा है.

उन्होंने दावा किया कि इसकी झलक Chief Minister के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में भी दिखने लगी है. राजा राम मरांडी का अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना इसी बदलते Political माहौल का संकेत है. बाबूलाल मरांडी ने राज्य Government और Police प्रशासन पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और Police प्रशासन Government के दबाव में काम कर रहा है.

उन्होंने साहिबगंज के बैसभीठा गांव के भाजपा कार्यकर्ता जगन मुर्मू से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. उन्होंने Police अधिकारियों से Political पक्षधरता से बचने की अपील की. भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी ने कहा कि झामुमो में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा और जनहित के मुद्दों से भटक गई है.

उन्होंने हेमंत सोरेन Government पर आदिवासी समाज सहित आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए काम करेंगे. समारोह में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, सिद्धो-कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share